top of page
Search

‼️गाजीपुर में महिला कल्याण एवं जागरूकता सम्मेलन, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर‼️

alpayuexpress
10 hours ago
2 min read

‼️गाजीपुर में महिला कल्याण एवं जागरूकता सम्मेलन, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

सितंबर शनिवार 19-9-2026

ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर से है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत जनसेवा और समाज कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में महिला कल्याण एवं जन उत्थान फाउंडेशन की ओर से महिला कल्याण एवं जागरूकता सम्मेलन और सेवा संकल्प अभियान 2026 का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा। फाउंडेशन की ओर से महिला स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया। संस्था का कहना है कि महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे, ताकि वे अपने परिवार के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

सम्मेलन के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़े विषयों पर चर्चा के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। संस्था ने यह भी स्पष्ट किया कि समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक सेवा कार्यों को पहुंचाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

महिला कल्याण एवं जन उत्थान फाउंडेशन के संरक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि जनसमुदाय और संस्था से जुड़े वालंटियरों के सहयोग से जनसेवा का यह कार्य निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देते हुए संस्था आने वाले समय में भी विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेगी। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से संस्था ने महिला सशक्तिकरण को जनसेवा के केंद्र में रखते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता और जागरूकता पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page