‼️जंगीपुर में पीडीए चौपाल!..रमाशंकर राजभर ने भाजपा और ओमप्रकाश राजभर पर साधा निशाना‼️
‼️जंगीपुर में पीडीए चौपाल!..रमाशंकर राजभर ने भाजपा और ओमप्रकाश राजभर पर साधा निशाना‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
सितंबर शनिवार 19-9-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पूरे देश का हिंदू जन्मदिन मनाता है और मोमबत्ती जलाता है और मरने पर दिया जलाया जाता है या फिर दीपावली से पहले जम का दिया जलाया जाता है ऐसे में प्रधानमंत्री ने अपने जन्मदिन पर जम का दिया जलवा दिया है और अब यह जाने वाले हैं। 2027 के चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी इन दिनों पीडीए चौपाल के माध्यम से पीडीए समाज के लोगों को जागरुक कर रही है ऐसे में आज गाजीपुर के जंगीपुर विधानसभा में पीडीए चौपाल का कार्यक्रम किया गया जिसके मुख्य अतिथि सलेमपुर के समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर राजभर रहे और इस दौरान उन्होंने 2027 के चुनाव में भाजपा को 27 सीटों में समेटने का दावा किया तो वहीं ओमप्रकाश राजभर का नाम लिए बगैर उन्हें घडरोज भी कह डाला वह इतना पर ही नहीं रुके बल्कि समाज में जो कुप्रथा 100-200 साल पहले चल रही थी उसके लिए उन्होंने मुसलमान का बचाव करते हुए हिंदुओं को दोषी बताया उन्होंने कहा कि चारपाई पर बैठने का अधिकार किसने छीना, सामंत के घर छाता लगाकर नहीं जाओगे किसने किया, चीता में महिलाओं के जलने का सती प्रथा मुसलमान ने तो नहीं किया, बेटियों के रजोगुण से पहले बेटी को सजाकर मंदिर में दान करने की प्रथा मुसलमान ने नहीं किया। भारत की नारी स्तन ढकेगी तो उसे टैक्स देना पड़ेगा यह मुसलमान ने नहीं किया और यह सभी काम हिंदू समाज के लोगों ने किया और इतना ही नहीं इन्हीं लोगों ने दलितों को समाज से काटकर अलग कर दिया तब दलित भी समाज से काट दिया।
उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 27 सीटों पर समेटने के लिए पीडीए के नेता अब गांव गांव निकल चुके हैं और इस बार हम जाति के नेताओं से गठबंधन नहीं कर रहे हैं बल्कि जातियों से गठबंधन कर रहे हैं और इस बार सभी जातियों को जोड़कर समाजवादी पार्टी 2027 में सरकार बनाएगी।
पीडीए का परिभाषा प्रतिदिन बदलने के सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी पीडीए से पूरी तरह से घबरा चुकी है और पूरी तरह से कंफ्यूज हो गई है क्योंकि जब तक पीडीए नहीं बना था तब उसने 2014 हाराया 2019 हराया 2022 हराया लेकिन 2024 में जब पीडीए बन गया तो भारतीय जनता पार्टी यूपी में हार गई उनका राशन, पावर के साथ ही साथ उनका evm और पैसा भी था लेकिन 2024 में वह हार गए इसलिए भारतीय जनता पार्टी चिंतित है और वह पीडीए के कुनबे को तोड़ने के प्रयास में लगी है लेकिन जो उनके लठैत थे जो सामंतवादी जैसे पहले गांव-गांव लठैत पाले थे इसलिए अब समाजवादी पार्टी ने गांव-गांव में पीडीए के लठैत को पाल लिया है इसलिए अब जाति के नेताओं से समझौता नहीं होगा बल्कि जाति से समझौता होगा।
आज पीडीए के कार्यक्रम में सलेमपुर के समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर राजभर बार-बार घडरोज शब्द का इस्तेमाल कर रहे थे और वह कहीं ना कहीं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर जो उनके स्वजातीय है उन पर हमला कर रहे थे जब उनसे इस मामले पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि हमारे समाज की खेती को कौन चल रहा है हमारे समाज को बाकी जातियों से दूर कौन ले जा रहा है हम सम्मिलित आबादी में रहकर आगे बढ़ना चाहते हैं बाकी अन्य जातियों से राजभर समाज में जो नफरत फैला रहा है उस आदमी के लिए मैं इस शब्द का प्रयोग किया है इसलिए वह आदमी जब से पैदा हुआ है राजभर समाज का बहुत नुकसान किया है।
वहीं मंच से बीते 100 साल पहले जो कु प्रथाएं थी उसके लिए सांसद सलेमपुर ने हिंदू समाज को दोषी बताया और यह भी कहा कि इसके लिए मुसलमान को बदनाम किया जाता रहा है
इस पर उन्होंने कहा कि मैंने कौन सी नई बात बोल दिया क्योंकि इनको प्रथाओं के चलते ही हमारे हिंदू समाज का बहुत नुकसान हुआ है और यह कुप्रथाएं समाज के शोषक लोगों ने बनाई थी जिसका विरोध करके कुछ बौधिष्ट हुए कुछ कबीरपंथी हुए तरह-तरह के धर्म में गए यहां तक की कुछ लोग इस्लाम में भी चले गए ऐसे में उन्होंने कहा कि मुसलमान और हिंदुओं में नफरत फैलाने वाले लोग इस बात को नहीं समझते कि हिंदुओं का सबसे बड़ा नुकसान हुआ इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश का हिंदू जन्मदिन मनाता है और मोमबत्ती जलाता है और मरने पर दिया जलाया जाता है या फिर दीपावली से पहले जम का दिया जलाया जाता है ऐसे में प्रधानमंत्री ने अपने जन्मदिन पर जम का दिया जलवा दिया है और अब यह जाने वाले हैं।





Comments