top of page
Search

‼️पीजी कॉलेज में युवा उत्सव का शुभारंभ!..पांच विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे जिले के युवा‼️

alpayuexpress
3 hours ago
2 min read

‼️पीजी कॉलेज में युवा उत्सव का शुभारंभ!..पांच विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे जिले के युवा‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

नवम्बर मंगलवार 4-11-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर युवा कल्याण विभाग के द्वारा गाजीपुर में युवा उत्सव कार्यक्रम के तहत विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन जिसमें गायन काव्य पाठ चित्रकला सहित अन्य तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है किसी कार्यक्रम का आज राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने इस कार्यक्रम को लेकर बताया कि गाजीपुर जनपद की युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने के लिए युवा कल्याण विभाग के द्वारा गाजीपुर के पीजी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां कुल पांच विधाओं का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां पर जनपद स्तरीय युवाओं के प्रतिभा को परखा जाएगा और उसके बाद यह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को बिकेंगे।

धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा एक दिन पूर्व एक कथा के दौरान भगवान राम और भगवान कृष्ण में अंतर किया गया जिस पर सफाई हो गई पार्टी के मुख्य अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे लोग सनातन में विभेद पैदा कर रहे हैं इस मामले पर उन्होंने कहा ईश्वर एक है और जहां कहीं भी धर्मगुरु इस तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं यह उनका स्वतंत्र विचार है सबका तात्पर्य एक है कि हम जहां कहीं भी रहे अपनी आस्था पर चोट नहीं पहुंचानी चाहिए और उसका सम्मान करना चाहिए और सनातन धर्म के लोग सदैव से करते रहे हैं लेकिन विपक्ष ऐसा वार करते हैं जो सत्ता पाने के लिए टिप्पणी किए बगैर नहीं रह पाते हैं।

इंडिया गठबंधन में स्वामी प्रसाद मौर्य के इंटरव्यू को लेकर अवधेश प्रसाद का कहना है कि उनकी नो एंट्री है और अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन के मुखिया बने रहेंगे इस मामले पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कभी इधर कभी उधर उनका आना-जाना लगा रहता है उन पर टिप्पणी करना कोई उचित नहीं है ना जाने वह कब कहां रहेंगे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page