‼️पीजी कॉलेज चौराहे पर सुलभ शौचालय और!..पेयजल की मांग,सांसद संगीता बलवंत को सौंपा मांग-पत्र‼️
‼️पीजी कॉलेज चौराहे पर सुलभ शौचालय और!..पेयजल की मांग,सांसद संगीता बलवंत को सौंपा मांग-पत्र‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अक्टूबर बुधवार 28-10-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनहित एवं नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाजसेवी निशांत सिंह ने राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत को दो मांग-पत्र सौंपे। इनमें गोराबाजार पीजी कॉलेज चौराहे पर आधुनिक सुलभ शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था तथा पीजी कॉलेज चौराहे से एसपी बंगला होते हुए रिवर बैंक कॉलोनी तक सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग, जलनिकासी एवं सौंदर्यीकरण कराने की मांग की गई। निशांत सिंह ने बताया कि पीजी कॉलेज चौराहे पर प्रतिदिन हजारों विद्यार्थियों, मरीजों, उनके परिजनों और आम नागरिकों का आवागमन होता है। ऐसे में शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। वहीं, संबंधित मार्ग पर इंटरलॉकिंग से पैदल यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने मांगों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि वह संबंधित मंत्रालय से वार्ता कर कार्यदायी संस्था के माध्यम से इन कार्यों को पूरा कराने के लिए आवश्यक पहल करेंगी।
निशांत सिंह ने जनहित से जुड़े इन विषयों पर सकारात्मक पहल के लिए सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के विकसित होने से आम नागरिकों को राहत मिलेगी और गाजीपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाने में मदद मिलेगी।निशांत सिंह भाजपा उत्तर प्रदेश के काशी क्षेत्र आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक, समाजसेवी एवं सदस्य, नव पालिका योजना, उत्तर प्रदेश हैं।





Comments