top of page
Search

पशु तस्कर की दबंगई आई सामने!...छत पर सो रहे पति-पत्नी को लाठी-डंडों से मारपीट कर किया घायल,पुलिस माम

  • alpayuexpress
  • May 25, 2023
  • 1 min read

पशु तस्कर की दबंगई आई सामने!...छत पर सो रहे पति-पत्नी को लाठी-डंडों से मारपीट कर किया घायल,पुलिस मामले की जांच कर जल्द करेगी मुकदमा दर्ज

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार

गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर बिरनो थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में छत पर सो रहे पति और पत्नी को हमलावरों ने मारपीट कर किया लहूलुहान पुलिस जांच में जुटी मिली जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र के सहाबुद्दीन पुर गांव निवासी उपेंद्र राजभर पुत्र राम अवध राजभर अपनी पत्नी गुड़िया राजभर के साथ बीती रात में सोया हुआ था इसी बीच गांव का ही राम ध्यान प्रजापति और किशन प्रजापति रात के लगभग 2:00 बजे घर के पीछे से छत पर चढ़ गए और लाठी डंडे से मारपीट कर छत पर सो रहे पति पत्नी को घायल कर दिया शोर-शराबा सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हमलावर भाग खड़े हुए देर रात स्थानीय लोगों की मदद से घायल पति पत्नी का प्राथमिक इलाज कराया गया वही इस मामले पर पीड़ित के पक्ष दो नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दिया गया पीड़ित ने बताया कि आरोपी पशु तस्करी में लिप्त है रात के अंधेरे में वह हमारे पति को ले जाने के लिए गाड़ी लेकर आया था जब उन्होंने मना कर दिया तो वह आग बबूला हो गया और धमकी देते हुए वापस चला गया इसी बात से खुन्नस खाकर वह रात के अंधेरे में छत पर आया और जान से मारने की नियत से मारपीट कर चला गया। इस मामले पर जानकारी देते हुए बिरनो थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है मामले की जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page