‼️नेशनल हैंडलूम डे पर पीएम की अपील बेअसर!..महुआबाग हैंडलूम हाउस में पसरा सन्नाटा‼️
- alpayuexpress
- 1 hour ago
- 2 min read
‼️नेशनल हैंडलूम डे पर पीएम की अपील बेअसर!..महुआबाग हैंडलूम हाउस में पसरा सन्नाटा‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अगस्त शुक्रवार 7-8-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर नेशनल हैंडलूम डे यानी की 7 अगस्त जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा करते हुए देशवासियों से अपील किया कि हैंडलूम से आज के दिन कुछ न कुछ जरूर खरीदें और भारत की हैंडलूम विविधता को लोकप्रिय बनाएं इसी को लेकर आज गाजीपुर के महुआ बाग इलाके में संचालित हैंडलूम हाउस पर इस बात का पता लगाने के लिए पहुंच गया कि पीएम मोदी के इस अपील का आम जन पर कितना असर हुआ लेकिन जब इस हैंडलूम हाउस पर पहुंचा गया तो यहां की दुकान रोज की तरह आज भी वीरान नजर आई यानी कि कहीं से कोई भी ग्राहक नजर नहीं आया इसको लेकर दुकानदार से बात की गई तो उसने भी बताया कि हां आज नेशनल हैंडलूम दिवस है और पीएम मोदी ने इसके लिए अपील किया है लेकिन आज सुबह से अब तक मात्र एक ग्राहक उसके दुकान पर आया है वह भी उनका रेगुलर कस्टमर है इसके अलावा अभी तक कोई कस्टमर नहीं आया है उसने यह भी बताया कि उसके दुकान में हैंडलूम से बनी हुई कौन-कौन सी चीज उपलब्ध है हालांकि हैंडलूम हाउस में भीड़ न होने के पीछे एक बात और सामने आ रही है क्योंकि गाजीपुर जिला काफी गरीब जिलों में शुमार होता है जहां पर लोगों की खरीदारी की क्षमता कम होती है और ऐसे में हैंडलूम हाउस की जो भी सामान्य होती हैं वह आम लोगों के बजट से कहीं ज्यादा की होती है जिसके वजह से पीएम मोदी की अपील के बाद भी हैंडलूम हाउस पर कोई भी देखने को नहीं मिली।

