top of page
Search

‼️डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र में जांची व्यवस्थाएं!..आशा कार्यकर्ताओं के नियमित प्रशिक्षण पर जोर‼️

  • alpayuexpress
  • 16 hours ago
  • 2 min read

‼️डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र में जांची व्यवस्थाएं!..आशा कार्यकर्ताओं के नियमित प्रशिक्षण पर जोर‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त शुक्रवार 7-8-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद के मोहनपुरा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण रजिस्टर का अवलोकन किया और उसमें दर्ज एक लाभार्थी से स्वयं संपर्क कर उसके स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों की सराहना की।

जिलाधिकारी ने बच्चों के जन्म पंजीकरण एवं टीकाकरण रजिस्टर की भी जांच की। रजिस्टर में दर्ज एक बच्चे के अभिभावक से फोन पर संपर्क कर उसके स्वास्थ्य, टीकाकरण और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली, ताकि अभिलेखों और जमीनी स्थिति का मिलान किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ताओं का नियमित प्रशिक्षण कराया जाए, जिससे गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। साथ ही उन्होंने जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बेहतर वातावरण में सेवाएं मिल सकें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किशोरियों के लिए चल रहे सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पहले जनपद में इस अभियान की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी थी, लेकिन पिछले एक सप्ताह के भीतर लगभग 15 हजार किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कार्ययोजना बनाकर तेजी से अभियान चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के साथ-साथ किशोरियों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page