top of page
Search

‼️गौशाला की व्यवस्थाओं का!..डीएम ने लिया जायजा, गोवंश को समय पर चारा-पानी देने के निर्देश‼️

  • alpayuexpress
  • 9 hours ago
  • 2 min read

‼️गौशाला की व्यवस्थाओं का!..डीएम ने लिया जायजा, गोवंश को समय पर चारा-पानी देने के निर्देश‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त शुक्रवार 782026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद में संचालित राजकीय आईटीआई सदर तथा नगर पालिका परिषद की अस्थायी गौशाला का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं शासन के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अस्थायी गौशाला के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश के लिए उपलब्ध हरे चारे, भूसे एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने चारे के समुचित भंडारण, नियमित उपलब्धता, बिजली कनेक्शन, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा पशु मृत्यु रजिस्टर का भी गहन परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य अधूरा मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि गोवंश के रखरखाव में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार की निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना के तहत संचालित गौशालाओं में बेसहारा पशुओं के लिए भोजन, हरे चारे, चिकित्सा और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था सुनिश्चित करना अनिवार्य है। समय-समय पर विभिन्न जिलों से गौशालाओं में चारे की कमी, लापरवाही और पशुओं के रखरखाव को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। इन्हीं व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गौशालाओं के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी नियमित निगरानी रखें और यह सुनिश्चित करें कि निराश्रित गोवंश को समय पर चारा, पानी, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page