top of page
Search

नारी शक्ति ने दिखाई एकजुटता!..महिलाओं ने झंडारोहण कर धूमधाम से मनाया आज़ादी का पर्व

  • alpayuexpress
  • Aug 16, 2025
  • 2 min read

नारी शक्ति ने दिखाई एकजुटता!..महिलाओं ने झंडारोहण कर धूमधाम से मनाया आज़ादी का पर्व

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


अगस्त शनिवार 16-8-2025

गाज़ीपुर:-खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गाज़ीपुर जिले के मनिहारी क्षेत्र में भी इस मौके पर देशभक्ति का खास रंग देखने को मिला, जब नारी शक्ति ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आजादी का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया।

हंसराजपुर बाजार स्थित अम्बेडकर मोड़ पर रीइन्वेंट ऑर्गेनिक फार्मिंग प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के कार्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोदावरी भारद्वाज ने झंडा फहराकर किया। जैसे ही तिरंगा फहराया गया, उपस्थित महिलाओं ने उसे सलामी दी और राष्ट्रगान के सामूहिक स्वर से पूरा वातावरण गूंज उठा। इसके बाद महिलाओं ने आजादी पर आधारित गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समा बांध दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपनी भागीदारी से यह संदेश दिया कि समाज निर्माण और राष्ट्र उत्थान में नारी शक्ति किसी से पीछे नहीं है। मुख्य रूप से उपस्थित महिलाओं में श्रीमती मीना सिंह (मैनेजिंग डायरेक्टर), पिंकी सिंह (डायरेक्टर), शशिकला, नेहा सिंह, नीलम सिंह, वंदना कुशवाहा, किरन देवी, साधिका चौधरी, सुसुम देवी, नीतू देवी, रेखा देवी, कृष्णा शर्मा और रीना सिंह शामिल रहीं।

इस मौके पर स्थानीय समाजसेवी और व्यापारी वर्ग के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें भवानी प्रताप सिंह, रामअवध गुप्ता, पप्पू तिवारी, प्रमोद दुबे, संयम सिंह, कृष्णा सिंह, राजेश जायसवाल (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच हंसराजपुर) विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए मुख्य संयोजक रामरतन सिंह ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत किया और उनके आगमन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह महिलाएं देश की स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देती रही हैं, उसी प्रकार आज भी वे समाज के हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

झंडारोहण और देशभक्ति गीतों से सजी इस भव्य सभा ने यह साबित किया कि आजादी का जश्न मनाने में नारी शक्ति किसी भी रूप से पीछे नहीं है, बल्कि वे देश के गौरव और सम्मान की रक्षा में हमेशा अग्रसर रहती हैं।

 
 
 

Recent Posts

See All
जपा झंडा और सांसद का स्टिकर...मामले ने पकड़ा तुल राज्यसभा सांसद के पति ने, वाहन मालिक के खिलाफ दी तहरीर!..बोले-साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश

भाजपा झंडा और सांसद का स्टिकर...मामले ने पकड़ा तुल राज्यसभा सांसद के पति ने, वाहन मालिक के खिलाफ दी तहरीर!..बोले-साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी गुरुवार 22-1-2026 गाजीपुर

 
 
 
बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी

बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार जनवरी मंगलवार 20-1-2026 गाज़

 
 
 
‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार

‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी शनिवार 17-1-2026 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मरदह विकासखंड मे

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page