top of page
Search

नंदगंज थाना बना जनसुनवाई का आदर्श केंद्र!...थानाध्यक्ष बृजेश गुप्ता की कार्यशैली ने जनता का भरोसा जीता

  • alpayuexpress
  • 2 days ago
  • 2 min read

नंदगंज थाना बना जनसुनवाई का आदर्श केंद्र!...थानाध्यक्ष बृजेश गुप्ता की कार्यशैली ने जनता का भरोसा जीता

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


जून सोमवार 2-6-2025

गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर नंदगंज थाना से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कार्यों को लेकर चर्चाओं में है। यहां के थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने अपनी कार्यशैली से न केवल आम जनता का भरोसा जीता है, बल्कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। प्रतिदिन की भांति आज भी थानाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने थाना परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।जनसुनवाई के दौरान थानाध्यक्ष ने सभी शिकायतकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और प्रत्येक मामले में नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही का आश्वासन दिया। विशेष बात यह रही कि अधिकतर मामलों में मौके पर ही आवश्यक निर्देश देकर समस्या का निस्तारण कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि थानाध्यक्ष गुप्ता का व्यवहार सहज, सरल और संवेदनशील है, जिससे लोग बिना किसी झिझक के अपनी बात कह पाते हैं।अपराध नियंत्रण में मिली सफलता:-

 बृजेश कुमार गुप्ता के नंदगंज थाने की कमान संभालने के बाद से थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगा है। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में लूट, चोरी,अवैध गतिविधियों जैसी घटनाओं में उल्लेखनीय गिरावट आई है। यह संभव हो पाया है थानाध्यक्ष की सक्रियता और रणनीतिक गश्त के चलते। वे प्रतिदिन स्वयं पुलिसकर्मियों के साथ पैदल गश्त पर निकलते हैं और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण करते हैं।कानून व्यवस्था पर पैनी नजर:-

 नंदगंज थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ• ईरज राज के निर्देशों का पूरी निष्ठा और कड़ाई से पालन करते हैं। उनकी सख्त निगरानी और पारदर्शी कार्यप्रणाली ने थाने को जनता और उच्च अधिकारियों के बीच विश्वसनीय बनाया है। गाजीपुर जिले में जहां अन्य थानों में भी जनसुनवाई होती है, वहीं नंदगंज थाना अपनी कार्यशैली के कारण विशेष रूप से चर्चा में है।

शिकायतकर्ताओं में पुलिस के प्रति बढ़ रहा भरोसा:-

नंदगंज थाने पर आने वाले अधिकांश शिकायतकर्ता थाने से संतुष्ट होकर वापस लौटते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां न सिर्फ उनकी बात को सुना जाता है, बल्कि उसे गंभीरता से लेकर कार्रवाई भी की जाती है। यही कारण है कि लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और आम जनमानस अब अधिक जागरूक होकर प्रशासनिक सहयोग करने लगा है। नंदगंज थाना और उसके थानाध्यक्ष बृजेश गुप्ता आज जिले के लिए एक प्रेरणा बन चुके हैं। उनके नेतृत्व में पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम हुई है और कानून व्यवस्था को नई मजबूती मिली है। उम्मीद की जा रही है कि यह सकारात्मक सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और अन्य थाने भी इससे सीख लेकर अपनी कार्यशैली में सुधार लाएंगे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page