top of page
Search

‼️देवकली पंप नहर विवाद!..तीन दशक पुराने मुकदमे में पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह को कोर्ट ने किया बरी‼️

  • alpayuexpress
  • 9 hours ago
  • 1 min read

‼️देवकली पंप नहर विवाद!..तीन दशक पुराने मुकदमे में पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह को कोर्ट ने किया बरी‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जुलाई बुधवार 15-7-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर 1990 में देवकली पंप नहर में मारपीट के मामले में सरफराज के द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में आज पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह को गाजीपुर की सीजेएम कोर्ट ने बरी किया। बृजेश सिंह के अधिवक्ता सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि 3 दिसंबर 1990 को देवकली पंप नहर धर्ममरपुर पंप कैनाल मामले में सरफराज अहमद के द्वारा एक मुकदमा पंजीकृत कराया गया था जिसमें आरोप पत्र माननीय न्यायालय में आया था जिसमें तीन लोग आरोपी थे बृजेश सिंह त्रिभुवन सिंह और विजय शंकर सिंह का । और इस मुकदमे में विजय शंकर सिंह और त्रिभुवन सिंह की पत्रावली हाई कोर्ट के आदेश पर अलग कर दिया गया था और बृजेश सिंह के मामले में विचारण माननीय न्यायालय में चला जिसमें कुल 9 गवाह पेश किए गए और सभी गवाहों ने अपना बयान दर्ज कराया और न्यायालय ने पत्रावली और साथियों को देखते हुए बृजेश सिंह को आज दोष मुक्त कर दिया। 3 दिसंबर 1990 को सुबह करीब 7:30 नहर की खुदाई सरफराज अंसारी मौके पर कार्य करा रहे थे। आरोप है कि तभी एक नीली मारुति कार से त्रिभुवन सिंह, विजयशंकर सिंह, बृजेश सिंह समेत दो अज्ञात व्यक्ति राइफल से लैस होकर पहुंचे थे।दहशत फैलाने के लिए उन्होंने फायरिंग करने के साथ मारपीट की। वहां खड़े ट्रक के टायर में गोली मारकर पंक्चर कर दिया था। किसी तरह से ठेकेदार व उसके कर्मचारी वहां से बचकर निकले थे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page