‼️गाजीपुर पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष!..अशोक चौरसिया,कार्यकर्ताओं में भरा जीत का जोश‼️
- alpayuexpress
- 7 hours ago
- 2 min read
‼️गाजीपुर पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष!..अशोक चौरसिया,कार्यकर्ताओं में भरा जीत का जोश‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जुलाई मंगलवार 14-7-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारियां नए-नए लोगों को सौंपे जाने के क्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रांत की जिम्मेदारी अशोक चौरसिया को दिया गया और अशोक चौरसिया आज क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गाजीपुर जनपद में पहुंचे जहां पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया इस दौरान उन्होंने 2027 के चुनाव में एक बार फिर से गाजीपुर की सभी 7 सीटों पर भाजपा का कमल खिलाने का मंत्र अपने कार्यकर्ताओं को दिया और कहा कि आज से ही हम सभी इसके लिए पूरी तरह से तैयार हो जाए ।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कि भारतीय जनता पार्टी विहीन तो पूरा देश था लेकिन हम एक-एक कमल खिलते हुए आगे बढ़ रहे हैं 2014 में जब मोदी जी की सरकार बनी थी तब देश के चार राज्यों में ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी और आज देश के 22 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है पहले जहां भाजपा के कार्यकर्ता 60-70 लाख हुआ करते थे आज 14 करोड़ पूरे देश में है और इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि गाजीपुर भारतीय जनता पार्टी के लिए कठिन रहा है लेकिन 2017 में भाजपा और सहयोगी दलों ने पांच सीट जीती थी 2022 हमारे अनुकूल नहीं रहा लेकिन लेकिन आज हम योजना बद्ध तरीके से काम कर रहे हैं और आज बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख सहित पूरी टीम को चुस्त दुरुस्त कर रहे है जो 2027 का जो लक्ष्य है गाजीपुर की सभी सभी 7 सीटों विजय प्राप्त करने का काम करेंगे।
इस दौरान राम मंदिर चंदा चोरी के आरोप और वक्फ बोर्ड में हुए अरबो के घोटाला का आरोप एक मौलाना के द्वारा लगाया गया और उसके संबंध में एक पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी भेजा गया है इस मामले पर उन्होंने कहा कि अयोध्या की जो भी घटना है वह पूरी तरह से निंदनीय है और हम सभी उसकी निंदा करते हैं और इसकी जांच के लिए मुख्यमंत्री ने एसआईटी की भी गठन कर दिया और उन्होंने कहा कि जो इस कार्य में लिप्त होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा ऐसे में इस मामले में जो भी लिप्त पाया गया है सभी के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

