‼️किसान सभा का विकास भवन पर प्रदर्शन!..मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 18 सूत्रीय ज्ञापन‼️
- alpayuexpress
- 2 days ago
- 2 min read
‼️किसान सभा का विकास भवन पर प्रदर्शन!..मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 18 सूत्रीय ज्ञापन‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जुलाई सोमवार 13-7-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश किसान सभा के आवाहन पर आज प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों ने कृषि विभाग के द्वारा चलने वाली योजना और सहकारिता के अंतर्गत मिलने वाले यूरिया खाद आदि समस्याओं को लेकर आज 18 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर कई घंटे तक विकास भवन पर धरना किया। धरना के दौरान सभी किसान जमीन पर बैठे हुए हाथों में किसान सभा का झंडा और सर पर लाल टोपी लगाए हुए अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी इन सभी लोगों ने अपनी मांग पत्र मुख्यमंत्री को जिला कृषि अधिकारी के द्वारा देने का काम किया उनकी मुख्य मांगों में मजदूर सहकारी कृषि सामूहिक समिति लिमिटेड बोगना जिसमें सैकड़ो गरीब खेतीयर मजदूर गरीब परिवार के लोग सदस्य बने और खेती योग्य जमीन सदस्यों को आवंटन हुआ था लेकिन अब इस समिति के बहुत सारे सदस्यों की मौत हो चुकी है लेकिन उनकी जगह पर उनके परिवार के लोगों को मृतक आश्रित में सदस्य नहीं बनाए जा रहे हैं इसके अलावा साधन सहकारी समितियां पर डीएपी यूरिया पोटाश के साथ धान गेहूं दलहन तिलहन आदि प्रमुख फसलों का बीज बटाईदार समेत सभी किसानों को बिना शर्त देने की मांग के अलावा पिछले तीन वर्षों के अंदर कृषि विभाग की ओर से किन-किन प्रगतिशील किसानों को हंड्रेड परसेंट छूट पर कौन-कौन सा कृषि यंत्र अनुदान में दिया गया है उसका विवरण भी मांगा गया साथ ही जिले के सभी सहकारी समिति समिति केंद्रों पर डीएपी यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता की गारंटी पर बटाईदार समय सभी किसानों के बिना शर्त उपलब्ध कराने की मांग शामिल था जिसको लेकर इन किसानों ने अपना पत्र जिला कृषि अधिकारी को सौपा और जिला कृषि अधिकारी ने उनके पत्र को उचित माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया।





Comments