top of page
Search

‼️कोर्ट व डीएम के आदेश पर!..सरकारी जमीन से हटा अवैध कब्जा, पांच घंटे तक चला बुलडोजर अभियान‼️

  • alpayuexpress
  • 3 days ago
  • 2 min read

‼️कोर्ट व डीएम के आदेश पर!..सरकारी जमीन से हटा अवैध कब्जा, पांच घंटे तक चला बुलडोजर अभियान‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जुलाई सोमवार 13-7-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाजीपुर ज़िले से है जहां पर सरकारी भूमि से जिलाधिकारी के आदेश के साथ ही साथ कोर्ट के आदेश पर भी बुलडोजर चला कर कब्जा हटाने का कार्य किया जा रहा है और ऐसा ही एक मामला भांवरकोल ब्लॉक के जसदेवपुर गांव में भी था जहां पर सरकारी जमीन से कोर्ट के आदेश पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया। पूरी टीम को करीब 5 घंटे का समय लगा और इस दौरान सरकारी भूमि पर बने अवैध टीन शेड,और चार दिवारी, कच्चा और पक्का मकान को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया गया बता दे कि उस भूमि पर गांव के ही मुन्ना यादव और सुरेंद्र पांडे के द्वारा अवैध कब्जा का निर्माण कराया गया था इस दौरान कब्जा हटाने गई टीम ने गांव के लोगों को बताया कि सरकारी या बंजर भूमि पर किसी भी प्रकार का कोई भी कब्जा करेगा उसे अब प्रशासन स्वीकार नहीं करेगा।

इस मामले को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि सरकारी भूमि से अवैध रूप से कब्जा किए हुए लोगों का अतिक्रमण हटाने को लेकर राजस्व विभाग लगातार काम कर रही है उन्होंने बताया कि आईजीआरएस को लेकर 1 जून से 30 जून तक अभियान चलाया जा रहा था जिसे शासन ने बढ़ते हुए 31 जुलाई तक कर दिया है आगे भी भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण करने का कार्य किया जाएगा इसके अलावा भूमि पैमाइश धारा 24 के साथ ही अन्य मामलों के भी भूमि विवाद का निस्तारण कर सरकारी भूमि को खाली करने का काम भविष्य में भी किया जाता रहेगा इस दौरान आईजीआरएस के मामले में विभागीय कर्मचारियों अधिकारियों के द्वारा गलत रिपोर्ट लगाने के सवाल पर कहा कि आईजीआरएस के कुछ मामले होते हैं जिसे प्रशासन के द्वारा हल किया जा सकता है लेकिन बहुत सारे ऐसे मामले भी होते हैं जिनका निस्तारण कोर्ट के द्वारा ही होना संभव होता है ऐसे में वह व्यक्ति असंतुष्ट ही रहेगा।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page