top of page
Search

⭕प्रशासक बने ग्राम प्रधानों के खातों में पहुंचेगा!..4.30 करोड़ का बजट,अधूरे आरआरसी सेंटर होंगे पूरे

  • alpayuexpress
  • 15 hours ago
  • 2 min read

‼️डीएम ने ग्राम प्रधानों को दिया स्वच्छ गांव का मंत्र‼️

⭕प्रशासक बने ग्राम प्रधानों के खातों में पहुंचेगा!..4.30 करोड़ का बजट,अधूरे आरआरसी सेंटर होंगे पूरे

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जुलाई गुरुवार 16-7-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पूरे प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें प्रशासक बना दिया गया है और प्रशासक के बाद अब उनका कार्यकाल चल रहा है प्रशासक बनने के बाद आज गाजीपुर में जिला अधिकारी ने ग्राम प्रधानों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें 1238 ग्राम पंचायत में से करीब 150 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान और सचिव को बुलाया था और आज इन सभी ग्राम प्रधानों के खाते में आरसीसी सेंटर के लिए 4:30 करोड रुपए शासन के द्वारा विभाग को भेजे गए हैं जो आज शाम को सभी ग्राम प्रधानों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे इसी को लेकर जिला अधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों और सचिवों से बैठक किया इस बैठक के दौरान बहुत सारे गांव में केंद्र बनाए जा चुके हैं जिसमें अभी कई जगह बजट के अभाव में अधूरे हैं ऐसे में जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों को आरसीसी सेंटर को और मजबूत करने के साथ ही यहां पर आने वाले कचरो के लिए कबाड़ियों से एग्रीमेंट करने के निर्देश दिए ताकि ग्राम पंचायत निधि को कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट हो सके जिस गांव में विकास की गति को और आगे बढ़ाया जा सके।

इस दौरान जिला अधिकारी अनुपम शुक्ला ने सभी ग्राम प्रधानों को उनके ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान के लिए स्थानीय ग्रामीणों पर यूजर चार्ज लगाने की भी बात कही जिससे कि ग्राम पंचायत को एक बजट यूजर चार्ज के रूप में मिले और उस पैसे से गांव के विकास के लिए ग्राम प्रधान अपने विवेक से खर्च कर सके।

वही ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी की बातों से काफी सहमत नजर आए और उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने आज उनके खातों में बजट भेजने की बात कही है जिससे उनके कुछ पुराने देनदारियां खत्म होगी साथ ही यूजर चार्ज को लेकर कहां कि यह बेहतर कदम है लेकिन इसके लिए थोड़ा बहुत हम लोगों को विरोध भी झेलना पड़ेगा।

 
 
 

Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page