‼️दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस!..नंदगंज के पास दुर्घटनाग्रस्त,एक महिला की मौत, 25 से अधिक घायल‼️
- alpayuexpress
- 3 hours ago
- 2 min read
‼️दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस!..नंदगंज के पास दुर्घटनाग्रस्त,एक महिला की मौत, 25 से अधिक घायल‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अप्रैल गुरुवार 9-4-2026
गाज़ीपुर:-खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर आज गाजीपुर वाराणसी हाईवे पर एक बड़ी दुर्घटना उस वक्त हो गई जब तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस नेपाल से दर्शन करने के बाद गाजीपुर होते हुए वाराणसी को वापस जा रही थी और इसी दौरान नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा गांव के पास किसी वाहन को बचाने के चक्कर में बस पलटते हुए हाईवे से नीचे चली गई जिसमें करीब 25 से ऊपर बस यात्री के घायल होने की बात कही जा रही है जबकि एक महिला की मौत भी हो गई है।
गाजीपुर जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा गांव के फॉर लेंथ हाईवे पर गोरखपुर से वाराणसी की तरफ जा रही है बनारस के नंबर की बस जो महाराष्ट्र के यात्रियों से भरी हुई थी अचानक से पलट गई पलटने और यह बस पलटते हुए हाईवे के नीचे तक जा गिरी जिसके बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गई बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 से ऊपर तीर्थयात्री भरे हुए थे जिसमें करीब 20 से 25 यात्री घायल हो गए हैं और एक यात्री की मौत की बात भी कहीं जा रही है जानकारी के अनुसार यह लोग महाराष्ट्र से दर्शन करने के लिए चित्रकूट अयोध्या नेपाल और अब वाराणसी और फिर वाराणसी की तरफ जा रहे थे और यह दुर्घटना हो गई।
जानकारी के अनुसार यह लोग ट्रेन से भुसावल से ट्रेन से चित्रकूट आए थे और फिर वहां से अयोध्या बस के माध्यम से गए थे और अयोध्या से ही यह लोग सीधे नेपाल चले गए थे और नेपाल से यात्रा करने के बाद अब यह लोग वाराणसी की तरफ जा रहे थे जो यह हादसा हुआ है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिटी राकेश मिश्रा ने बताया कि टूरिस्ट बस जो तीर्थ यात्रियों से भरी हुई थी वह दुर्घटनाग्रस्त नैसारा गांव के पास हो गई है और इस घटना में एक महिला की जहां मौत हो गई है वहीं 20 से ऊपर यात्री घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है जहां पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की देखरेख में सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है और यह सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं जिनके बारे में अभी प्राथमिक इलाज के बाद जानकारी ली जाएगी या सभी लोग वाराणसी तीर्थ यात्रा के लिए आए हुए थे और फिर वहां से नेपाल गए थे और नेपाल से वापस आते समय यह दुर्घटना हुई है यह सभी घायल जलगांव और बुलढाणा जिला के रहने वाले हैं।





Comments