top of page
Search

‼️डेयरी क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा!..कॉन्क्लेव में नंदिनी व गौ संवर्धन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित‼️

  • alpayuexpress
  • 13 hours ago
  • 2 min read

‼️डेयरी क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा!..कॉन्क्लेव में नंदिनी व गौ संवर्धन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त गुरुवार 6-8-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, स्वदेशी गौवंश के संरक्षण को बढ़ावा देने और पशुपालकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन सभागार में डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए पशुपालकों, किसानों और डेयरी व्यवसाय से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

कॉन्क्लेव के दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित नंदिनी कृषक समृद्धि योजना में पात्र लाभार्थियों को लगभग 31 लाख रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। वहीं मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत करीब 11.80 लाख रुपये की सब्सिडी का प्रावधान है। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने बताया कि इन योजनाओं के लिए लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाता है। योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से साहीवाल जैसी स्वदेशी नस्ल की गायों का पालन किया जाता है, जिससे दुग्ध उत्पादन के साथ-साथ देशी गौवंश के संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि छोटे और सीमांत किसानों के लिए मुख्यमंत्री गौ संवर्धन योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत दो स्वदेशी गायों की खरीद पर 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है। अधिकारियों ने किसानों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कॉन्क्लेव में पूर्व में मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत लॉटरी से चयनित 6 लाभार्थियों को चयन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री गौ संवर्धन योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। चयनित लाभार्थियों को नियमानुसार आगामी चरण में सब्सिडी की धनराशि उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में यह मांग भी उठाई गई कि गाजीपुर में डेयरी और पशुपालन की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्य को बढ़ाया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।

कॉन्क्लेव की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा किसानों की आय बढ़ाने, दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने और स्वदेशी गौवंश के संरक्षण को नई गति देने की है। डेयरी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं के समन्वय से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। डेयरी कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य किसानों और पशुपालकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना तथा जनपद में डेयरी क्षेत्र के सतत विकास को नई दिशा देना रहा।

 
 
 

Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page