top of page
Search

⭕डीएम बोले!..ढीले तार दिखें तो तुरंत दें सूचना,विभाग की लापरवाही पर मिलेगा मुआवजा

  • alpayuexpress
  • 9 hours ago
  • 2 min read

‼️बरसात में बिजली से बढ़ रहे हादसे..‼️

⭕डीएम बोले!..ढीले तार दिखें तो तुरंत दें सूचना,विभाग की लापरवाही पर मिलेगा मुआवजा

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जुलाई शनिवार 11-7-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर बारिश का मौसम आते ही बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं में भी काफी इजाफा हो जा रहा है बात गाजीपुर की करें तो गाजीपुर के सैदपुर इलाके में अभी पिछले दिनों करीब 3 से 4 मौतें बिजली विभाग के करंट से होने से हुई है जिसमें कुछ बिजली विभाग के कर्मियों और पुलिसकर्मियों को मुकदमा तक भी दर्ज कराया गया है इन्हीं सब मामलों को लेकर आज जिला अधिकारी अनुपम शुक्ला ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि विद्युत करंट के चक्कर में आने में एक लाइनमैन की मौत के साथ ही एक दिन पूर्व एक युवक की भी मौत हो गई जो पंपिंग सेट में टुल्लू पंप का तार लगाया हुआ था जिसके जद में आने से उसकी मौत हुई है उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में बिजली और पानी जब दोनों मिल जाते हैं तो यह आम जीवन के लिए काफी घातक साबित होते हैं इसके अलावा कहीं भी बिजली के तार लगते हैं या लूज हैं तो इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ ही उनके टोल फ्री नंबर पर भी दे ताकि समय से उसकी मरम्मत किया जा सके इस दौरान जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर भी सार्वजनिक करते हुए इसकी जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि यदि बिजली विभाग के द्वारा दिए गए सूचना पर कार्रवाई नहीं होती है तो जिला अधिकारी कार्यालय स्थित आपदा विभाग में भी इसकी जानकारी दे सकते हैं और इसकी जानकारी जिला अधिकारी के सीयूजी नंबर पर ही फोन कर या व्हाट्सएप के माध्यम से दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी घटना होने पर लोग मुआवजे की मांग करते हैं इसके संबंध में उन्होंने बताया कि बिजली से हुई मौत के मामले में विद्युत सुरक्षा कमेटी के रिवैल्युएशन करने के बाद ही कोई मुआवजा देने का प्रावधान है क्योंकि वह कमेटी तय करती है की मौत विद्युत विभाग के लापरवाही से हुई है या फिर मृत्यु हुए व्यक्ति की लापरवाही है।

उन्होंने बताया कि यदि कोई दुर्घटना बिजली विभाग के लापरवाही से होती है उसमें ₹500000 तक की धनराशि देने का पूरा विधान है इसके अलावा कृषक दुर्घटना बीमा या अन्य योजनाओं में भी लाभ मिल सकता है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page