top of page
Search

‼️भाजपा सांसद पर भ्रामक प्रचार का आरोप!..सपा प्रतिनिधिमंडल ने एएसपी को ज्ञापन सौंपा कर की कार्रवाई की मांग‼️

  • alpayuexpress
  • 10 hours ago
  • 2 min read

‼️भाजपा सांसद पर भ्रामक प्रचार का आरोप!..सपा प्रतिनिधिमंडल ने एएसपी को ज्ञापन सौंपा कर की कार्रवाई की मांग‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जुलाई शुक्रवार 10-7-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार से मिलकर भाजपा सांसद निशीकांत दूबे व अन्य भाजपा नेताओं द्वारा अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी के आरोपियों से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी से वार्ता करने के झूठे व भ्रामक प्रचार व निराधार आरोप लगाये जाने के खिलाफ इन पर उचित दण्डात्मक कार्रवाई करने की मांग किया।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भाजपा को झूठी पार्टी बताते हुए कहा इस पार्टी के पास जनता को झूठ परोसने के अलावा और कुछ नहीं है। चढ़ावा चोरी में बूरी तरह फंसी इस पार्टी को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है इसलिए भाजपा नेता जनता के बीच भ्रामक प्रचार कर अखिलेश जी की छवि खराब कर उनकी मर्यादा और गरिमा से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी बहुत ही गंभीर घटना है। इस घटना से दुनिया में देश की छवि धूमिल हुई है। जन्मकाल से ही भाजपा राम के नाम पर चोरी करने के साथ साथ देश में नफ़रत फैलाने का काम करती रही है। यह न राम के है न गरीब के । जनता के बुनियादी सवालों को हल न कर यह केवल अपनी और अपने पूंजीपति मित्रों की तिजोरी भरने में मशगूल हैं। उन्होंने कहा भाजपा सांसद आरोपियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की हुई वार्ता का प्रमाण प्रस्तुत करें या देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अपनी जुवां पर अंकुश लगावें अन्यथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उनके खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। इसी प्रकरण को लेकर समाजवादी अधिवक्ता सभा का भी प्रतिनिधिमंडल समाजवादी अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष धर्मचंद यादव के नेतृत्व में भी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार से मिला और भाजपा सांसद निशीकांत दूबे के खिलाफ उचित दण्डात्मक कार्रवाई करने की मांग किया।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से योगेन्द्र राय, अरूण कुमार श्रीवास्तव,रामयश यादव, शशिकांत यादव,आत्मा यादव, शंकर यादव, अनिल कुमार यादव, दिनेश यादव, संदीप यादव, रणधीर यादव, रामप्रताप यादव, योगेन्द्र यादव,आदि मौजूद थे।

 
 
 

Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page