top of page
Search

डीएम ने की विकास खण्डो की प्रगति समीक्षा की बैठक!...आकांक्षात्मक ब्लॉक को लेकर मुख्यमंत्री बेहद गंभी

  • alpayuexpress
  • Dec 11, 2022
  • 1 min read

गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


डीएम ने की विकास खण्डो की प्रगति समीक्षा की बैठक!...आकांक्षात्मक ब्लॉक को लेकर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर:डीएम


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खण्डो की प्रगति समीक्षा की बैठक शुक्रवार की देर साम राईफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा जनपद के छः आकांक्षात्मक विकास खण्ड रेवतीपुर, सादात, देवकली, बाराचवर, विरनो, मरदह जिसका चयन प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खंड के रूप में किया है, उसमें कराये जा रहे विकास कार्यो की विस्तृत समीक्षा की तथा कम प्रगति वाले विकास खण्डो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए 17 विभागो के लक्षित इंडिकेटर्स पर शत-प्रतिशत कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि आकाक्षात्मक विकास खण्डो में स्वास्थ्य, कुपोषण, जल संसाधन, शिक्षा, कौशल विकास, वित्तीय समावेशन, कृषि, आधारभूत अवसंरचना सहित कई ऐसे मानक हैं जिन पर व्यापक स्तर पर काम किये जाने की आवश्यकता है। उन्होने मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, कौशल विकास सहित विभिन्न पैरामीटर्स पर व्यापक कार्य कराते हुए प्रदेश मे चयनित आकाक्षांत्मक विकास खण्डो मे टॉपः छठवें स्थान पर बनाने की बात कही। उन्होंने समस्त अधिकारियों को शासन की नीति के अनुरूप आकाक्षात्कम विकास खण्डो में विकास कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि ये कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता का विषय है। आकांक्षात्मक ब्लॉक को लेकर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर हैं और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्यवाई तय है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, समस्त खण्ड विकास अधिकारी समस्त सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page