top of page
Search

‼️डीएम की पहल लाई रंग!..मारुति सुजुकी में भर्ती के लिए उमड़े युवा,रोजगार मेले में लगी लंबी कतारें‼️

  • alpayuexpress
  • 1 day ago
  • 2 min read

‼️डीएम की पहल लाई रंग!..मारुति सुजुकी में भर्ती के लिए उमड़े युवा,रोजगार मेले में लगी लंबी कतारें‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून शुक्रवार 5-6-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जिलाधिकारी के द्वारा एक सप्ताह पूर्व गाजीपुर के युवाओं के लिए मिशन रोजगार के तहत विभिन्न कंपनियों के माध्यम से रोजगार देने की घोषणा की गई थी और बताया गया था की किस तरह की नौकरी विभिन्न कंपनियों के माध्यम से गाजीपुर के युवाओं को मिलेगा इसके लिए युवाओं को सेवायोजन के पोर्टल या फिर रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन करना होगा जिसके लिए जिलाधिकारी ने युवाओं से अपनी पूरी जानकारी सेवायोजन के पोर्टल या फिर रोजगार संबंध के पोर्टल पर अपलोड करने का बात कही गई थी और उसका एक सप्ताह के बाद ही गाजीपुर में असर देखने को मिल गया जिलाधिकारी के निर्देश पर सेवायोजन विभाग के द्वारा एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने किया इस मेले में मारुति कंपनी के द्वारा 500 युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई थी जो आईटीआई क्वालीफाई हो इसकी जानकारी पर युवाओं ने अपना ऑनलाइन आवेदन किया और रोजगार मेले में लंबी-लंबी लाइन लगाकर रोजगार के लिए आवेदन करते दिखे वहीं जिला अधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान लगभग दो दर्जन से ऊपर युवाओं को मारुति कंपनी में जॉइनिंग का सर्टिफिकेट भी दिया जिसके मिलने के बाद युवाओं के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिली इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि अभी जिन युवाओं को सिलेक्शन कंफर्म हो गया था उन युवाओं का सर्टिफिकेट उनके द्वारा वितरित किया गया है वही रोजगार मेला शाम तक चलेगा और इस मेले में अभी और बहुत सारे युवाओं को सर्टिफिकेट दिया जाएगा इसके बाद युवा कंपनी में जॉइनिंग कर अपना काम करेंगे और अपने बेहतर भविष्य बनाने की ओर अग्रसर होंगे उन्होंने बताया कि यह तो अभी एक शुरुआत है आने वाले दिनों में अन्य विभिन्न कंपनियों के माध्यम से भी रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें सरकारी संस्थाओं के साथ ही प्राइवेट कंपनियां शामिल होंगी और विदेश में नौकरी करने वाले इच्छुक युवाओं को भी इसी रोजगार मेले से मौका मिलने की भी बात कही

आज के प्लेसमेंट इवेंट कार्यक्रम में विजन इण्डिया, प्रा0लि0 द्वारा मारूति सुजुकी इण्डिया लि0, अहमदाबाद, गुजरात हेतु  FTC (Fixed Term Contract)  पद के लिए चयन किया गया। इवेेंट में लगभग 1600 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से कुल 500 पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की जा रही है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page