top of page
Search

‼️अजय राय ने "विनीत राय हत्याकांड" पर योगी सरकार को घेरा!..प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त‼️

  • alpayuexpress
  • 2 hours ago
  • 2 min read

‼️अजय राय ने "विनीत राय हत्याकांड" पर योगी सरकार को घेरा!..प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून रविवार 7-6-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज गाजीपुर जनपद पहुंचे जहां पर वह होटल व्यवसायी हत्याकांड में मारे गए विनीत राय के परिवार वालों से मुलाकात किया और पीड़ित परिवार को सांत्वना देने का काम किया इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गाजीपुर की घटना बहुत ही दुखद है और विनीत राय के परिवार वालों से मुलाकात किया है और जो उन्होंने बताया कि पहले से जो गैंग है यह वारदात करता चला आ रहा है पूर्व में होटल में शीशे फोड़ और मारपीट करता चला रहा है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया सरकार सिर्फ हाथ पैर हाथ धर के बैठी हुई है और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई मैं समझता हूं कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और जो उनकी मांग है सरकार और प्रशासन उसे पूरा करें।

उन्होंने बताया कि गाजीपुर से गाजियाबाद तक सिर्फ हत्याओं का दौर चल रहा है बनारस और जौनपुर की घटना को भी आप लोग देख लीजिए गाजियाबाद की भी घटनाएं देख लीजिए जहां पर दो-दो लोगों को मारा गया कानून व्यवस्था के नाम पर यह सरकार पूरी तरह से सफल है जिसमें इसके पहले भी गाजीपुर में सियाराम उपाध्याय की हत्या हो चुकी है जो थाने के अंदर उसे मारा पीटा गया था और उसकी मौत हो गई थी उसे मामले में भी पुलिस कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है यहां तक कि वह भाजपा कार्यकर्ता का बावजूद पुलिस कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मैं कह सकता हूं कि योगी सरकार कानून व्यवस्था के नाम पर पूरी तरह से फेल है और आप इनको मठ जाना चाहिए।

शेष बचे तीन लोगों के एनकाउंटर के सवाल पर कहा कि मैं कहता हूं कि जो भी लोग बचे हैं उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से विफल है और अपनी विफलता को छुपाने के लिए कार्य कर रही है गाजीपुर की घटना को देख तो 2023-24 से लगातार पुलिस परिवार पुलिस से अपनी गुहार लगा रहा था अपराधी को पकड़कर पुलिस को दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और उसे सरकार ने छुड़वा दिया था ऐसे में हत्या हो गई अब किसी को भी मारो अब तो विनीत राय वापस आएगा नहीं। वह अपने सफलता को छुपाने के लिए एनकाउंटर कर रहे हैं हाफ एनकाउंटर कर रहे हैं।

संजय निषाद ने एनकाउंटर को गलत बताया है और उसकी जांच की मांग कर रहे हैं इस पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से अलग-अलग लोगों का अपना अलग-अलग मत है और सरकार अपनी विफलता को छुपाने के लिए इस तरह के कार्य कर रही है वही भाई का आरोप की कमलेश को बिहार से उठाकर मारा गया इस पर भी उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से सरकार कानून व्यवस्था के साथ ही हर मामले में पूरी तरह से विफल हो चुकी है ऐसे में विनीत राय तो चला गया अब एक नहीं 100 एनकाउंटर कर दीजिए वह तो वापस आएगा नहीं यदि सरकार पहले चेती होती और उन्हें सुरक्षा दी होती तो आज या घटना नहीं होती।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page