top of page
Search

डीएम और एसपी ने पैदल गस्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर कराया सुरक्षा का एहसास

  • alpayuexpress
  • Apr 29, 2023
  • 1 min read

डीएम और एसपी ने पैदल गस्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर कराया सुरक्षा का एहसास


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत जिला अधिकारी महोदया व पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा पुलिस बल के साथ सायं के समय पैदल गश्त किया गया गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्ति,वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही हैं

इसी दौरान गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह जिला अधिकारी महोदय आर्यका अखौरी के द्वारा पैदल गस्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा का एहसास कराया गया

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा जनपद में चाक चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना प्रभारी कोतवाली मय पुलिस बल के साथ में पैदल गस्त किया गया। इसी क्रम में पर्याप्त पुलिस बल के साथ सतर्क दृष्टि रखते हुए सायं पैदल गश्त किया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो चौराहों बाजारों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पैदल गस्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है कि जनपद गाजीपुर पुलिस शांति सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page