top of page
Search

जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना-प्रदर्शन कर दी चेतावनी!...यदि किसानों की समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो क

  • alpayuexpress
  • Nov 24, 2022
  • 2 min read

गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना-प्रदर्शन कर दी चेतावनी!...यदि किसानों की समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो कांग्रेस करेगी जबरदस्त आंदोलन


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। यूरिया की किल्लत से परेशान किसानों के लिए गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। अंत में राज्यपाल को सम्बोधित पत्रक जिलाधिकारी के माध्यम से उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्र को सौंपा गया। चेतावनी दिया कि यदि किसानों की समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो कांग्रेस जबरदस्त आंदोलन करेगी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सनील राम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय किसान सरकार की नीतियों से तो परेशान हैं, ऐसे में रबी की फसल की बुवाई में यूरिया और डीएपी की किल्लत ने उनपर दोहरी मार कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आज अन्नदाताओं को तत्काल प्रभाव से संबंधित उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की है, जिससे अन्नदाता समय से अपनी खेती कर सके। उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री को खाद की किल्लत की जानकारी के बावजूद अभी तक किसानों के खाद सप्लाई के लिए कोई ठोस करवाई नहीं की गई है, जबकि जनपद में ज्यादातर लोग गांवों में खेती-किसानी कर ही आजीविका चला रहे हैं, ऐसे में अगर खाद समय से नहीं मिलेगी तो रबी की फसल का लाभ किसान नहीं ले पाएंगे। कहा कि अगर जल्द ही उर्वरक की उपलब्धता किसानों को नहीं की गई तो कांग्रेस सड़क से सदन तक इस लड़ाई को लड़ने का कार्य करेंगी। वरिष्ठ कोंग्रेसी पीसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि रबी की फसलों के लिए जनपद में जो उर्वरकों के सप्लाई का निर्धारित लक्ष्य है, अभी तक सरकार और संबंधित विभाग काफी पीछे है। सहकारी समितियों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, अगर जल्द ही किसानों की इस समस्या का निदान नहीं हुआ तो किसानों के पक्ष में कांग्रेस जबरदस्त आंदोलन करेगी। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, सुनील साहू, आशुतोष गुप्ता, महबूब निशा, मुसाफिर बिंद, सुमन चौबे, दिव्यांशु पांडेय, सुधांशु त्रिपाठी, विभूति राम, संदीप विश्वकर्मा, आदिल अख्तर, जावेद अहमद, रईस अहमद, मनीष कुमार राय, राजेश गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, ओमप्रकाश पांडेय, कैलाशपति कुशवाहा, ओजस साहू, अवधेश साहू, अनुराग पांडेय, फैज उल हक अंसारी, सम्मू सलाउद्दीन, मोइनुद्दीन, सतीश रावत आदि उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page