top of page
Search

‼️जमीन पर कथित अवैध निर्माण की शिकायत लेकर!..डीएम के जनता दर्शन में पहुंचे छोटेराम‼️

alpayuexpress
8 hours ago
1 min read

‼️जमीन पर कथित अवैध निर्माण की शिकायत लेकर!..डीएम के जनता दर्शन में पहुंचे छोटेराम‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अक्टूबर मंगलवार 27102026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर आम आदमी के लिए जब अपनी ही जमीन पर हक की लड़ाई मुश्किल हो जाए, तो न्याय की उम्मीद लेकर वह प्रशासन के दरवाजे पहुंचता है। गाजीपुर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का जनता दर्शन इन दिनों ऐसे ही पीड़ितों के लिए उम्मीद की किरण बन रहा है। मंगलवार को भटौली ग्रामसभा निवासी छोटेराम पुत्र रघुनाथ अपनी जमीन पर कथित अवैध निर्माण की शिकायत लेकर जिलाधिकारी के जनता दर्शन में पहुंचे। उनका आरोप है कि सड़क से सटे उनके परिवार के नाम दर्ज आराजी नंबर 94 पर श्यामबिहारी पुत्र भीम और रमेश पुत्र प्रभु द्वारा निर्माण कराया जा रहा है, जबकि इस जमीन को लेकर उपजिलाधिकारी की अदालत में धारा 134 के तहत मुकदमा विचाराधीन है। मामले में अगली तारीख 5 नवंबर निर्धारित है।

छोटेराम का कहना है कि न्यायालय में मुकदमा चलने के बावजूद निर्माण कार्य जारी है। ऐसे में उन्हें अपनी जमीन पर अधिकार छिनने का डर सता रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से भावुक गुहार लगाते हुए कहा कि यदि वह गलत हैं, तो उनके आराजी नंबर की पक्की पैमाइश कराकर वास्तविक हकदार को जमीन दिला दी जाए, लेकिन यदि वह सही हैं, तो उन्हें न्याय मिले। छोटेराम के मुताबिक, जिलाधिकारी ने उनकी शिकायत सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया। अब उनकी निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं, ताकि जमीन की सच्चाई सामने आए और उन्हें न्याय मिल सके।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page