top of page
Search

‼️गाजीपुर पहुंचे कांग्रेस प्रेक्षक सीताराम लांबा!..बोले- वोट बचाने के लिए गांव-गांव तक चलेगा आंदोलन‼️

alpayuexpress
8 hours ago
2 min read

‼️गाजीपुर पहुंचे कांग्रेस प्रेक्षक सीताराम लांबा!..बोले- वोट बचाने के लिए गांव-गांव तक चलेगा आंदोलन‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अक्टूबर मंगलवार 27-10-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर राहुल गांधी इन दिनों धरना प्रदर्शन के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं जिसको लेकर पिछले दिनों राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया वहीं अब आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस एक बार फिर से विरोध रैली करने जा रही है जिसके लिए वह अब प्रत्येक जनपदों में प्रेक्षकों को भेज कर कांग्रेस की जमीनी हकीकत जानने का कार्य कर रही है और अपने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में 1 नवंबर को रैली को सफल बनाने की अपील भी कर रहे हैं इसी को लेकर गाजीपुर में राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री सीताराम लंबा प्रेक्षक के रूप में गाजीपुर आए और उन्होंने यहां के कार्यकर्ताओं के साथ वोट चोर गद्दी छोड़ की रैली में शामिल हुए और वह जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च कर भी पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि वोट बचाओ देश बचाओ यह कांग्रेस का अभियान है और राहुल गांधी जी लोकतंत्र को बचाने के लिए जिस तरह से लड़ाई लड़ रहे हैं और आज जो देश में आजादी को मिटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कार्य किया जा रहे हैं जिस संविधान और लोकतंत्र दोनों खतरे में है पिछले दो सालों में राहुल गांधी जी धरना प्रदर्शन और प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से देश के कई अहम मुद्दे उठाएं जिसमें चाहे महाराष्ट्र का मामला हो या फिर कर्नाटक हरियाणा जैसे कई अहम मुद्दे भी उठाएं आज भारतीय जनता पार्टी लोक चुनाव आयोग को मोहरा बनाकर लोगों का वोट लूटने का काम कर रही है राहुल गांधी जी एस आई आर के साथ ही साथ देश के कई अहम मुद्दों पर भी लगातार बात कर रहे हैं उन्होंने बताया कि एसआईआर के माध्यम से देश में 13 करोड लोगों का नाम काटा गया ऐसे में कांग्रेस ने तीन मांगे रखी हैं जिसमें 13 करोड लोग जिनका नाम एसएआर में काटा गया है उन्हें वापस किया जाए दूसरा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा जिसके लिए 12 अक्टूबर को राहुल गांधी के अध्यक्षता में करोड़ों लोगों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर अपना धरना प्रदर्शन किया और बताया कि यदि उनका इस्तीफा नहीं हुआ तो यह आंदोलन देश के गांव-गांव तक पहुंचेगी। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर में कार्य कर रहे हैं बीएलओ पर्यवेक्षक या फिर अन्य जो भी अधिकारी है उनका कोई मतलब नहीं है क्योंकि एसाईआर को सेंट्रल एजेंसी के द्वारा ही गवर्नर किया जा रहा है। इन्हीं सब बातों को लेकर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचेंगे उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर का जो प्रदर्शन था वह तो सिर्फ एक झलक थी और उसे 12 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन में भी गाजीपुर के बहुत सारे लोग पहुंचे थे और इस प्रदर्शन में भी गाजीपुर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे इस बात की हमें उम्मीद है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page