‼️जमानिया में असलहा बनाने वाले!..तीन बदमाश गिरफ्तार, नौ तमंचे समेत हथियारों का जखीरा बरामद‼️
👉गाजीपुर/उत्तर प्रदेश
‼️जमानिया में असलहा बनाने वाले!..तीन बदमाश गिरफ्तार, नौ तमंचे समेत हथियारों का जखीरा बरामद‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
सितंबर बुधवार 23-9-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जमानिया पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब असलहा बनाने और बिहार से लाकर यहां बेचने वाले तीन साथी बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से निर्मित, अर्ध निर्मित और असलहों के बनाने वाले सामान भारी मात्रा में बरामद किए हैं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने आज प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जमानिया पुलिस ने तीन बदमाश जिसमें पन्नालाल बाँध, मनोज कुमार राय और सोनू बिंद को गिरफ्तार किया है और इन लोगों के पास से 9 देसी तमंचा चालू हालत में, तीन अर्द्ध निर्मित देसी तमंचा, एक अर्ध निर्मित देसी तमंचा 12 बोर एक अर्ध निर्मित 32 बोर रिवाल्वर ,एक अर्ध निर्मित पिस्तौल का बॉडी के साथ ही विभिन्न हथियारों की नाल, बाड़ी ,बट, ट्रिगर गार्ड और हैमर के साथ ही जिंदा कारतूस के साथ एक मोटरसाइकिल की बारामदगी किया गया है उन्होंने बताया कि यह सभी लोग जमानिया कोतवाली इलाके के पांडेपुर मोड़ के पास सिंचाई विभाग के एक पुराने कमरे में इस तरह का कार्य पिछले काफी दिनों से कर रहे थे जिसकी जानकारी पुलिस को हुई और फिर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी कार्रवाई किया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह सभी अपराधी बिहार से असलहा लाकर और कुछ असलहे यहां पर खुद बनाकर आपराधिक कार्य करने वाले लोगों को बेचने का काम करते थे इसकी जानकारी जमानिया पुलिस और स्वाट टीम को जब हुई तब इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल साक्ष्य के आधार पर इन सभी लोगों को चिन्हित करते हुए 3 अपराधियों को पकड़ा गया है और और इन तीनों अपराधियों का लंबा अपराधी इतिहास भी रहा है।
उन्होंने बताया कि इन लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि यह लोग कहां-कहां से असलहा और उसके रॉ मैटेरियल को लाते थे और फिर उन असलाहों का निर्माण कर अपराधियों को बेचने का काम किया करते थे इन लोगों के साक्ष्यो के आधार पर पुलिस की कई टीम बिहार में भी गई है जहां उनके नेटवर्क और सिंडिकेट को तलाशने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया किया तमंचे को तैयार कर 5000से 10000 में गाजीपुर के साथ ही आसपास के जनपदों में बेचने का काम किया करते थे।





Comments