top of page
Search

⭕जनहित और सुरक्षा को लेकर!..यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

  • alpayuexpress
  • 1 day ago
  • 1 min read

‼️"कासिमाबाद चौराहे" पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग..‼️

⭕जनहित और सुरक्षा को लेकर!..यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार

जुलाई गुरुवार 2-7-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन, गाजीपुर के पदाधिकारियों ने कासिमाबाद उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को एक ज्ञापन सौंपकर कासिमाबाद चौराहे पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाने की मांग की है। पदाधिकारियों ने कहा कि कासिमाबाद चौराहा जनपद के प्रमुख एवं अत्यंत व्यस्त यातायात स्थलों में शामिल है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों और वाहनों का आवागमन होता है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि बढ़ते यातायात दबाव और जनसंख्या के कारण इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं, यातायात जाम, चोरी, छिनैती एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की संभावनाएं लगातार बनी रहती हैं। ऐसी परिस्थितियों में आधुनिक सीसीटीवी कैमरों की स्थापना न केवल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पदाधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यातायात की प्रभावी निगरानी संभव होगी, अपराधियों की पहचान और उनकी गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सकेगा तथा किसी भी अप्रिय घटना की निष्पक्ष जांच के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध हो सकेंगे। इससे क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण मजबूत होगा और प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था को भी अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

इस अवसर पर यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में शशिकांत जायसवाल, उपेन्द्र यादव, रमेश यादव, संतलाल वर्मा, अजीत यादव और मनीष कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page