top of page
Search

‼️48 घंटे के भीतर!..प्रवीण उपाध्याय पर गोली चलाने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार‼️

  • alpayuexpress
  • 2 hours ago
  • 1 min read

‼️48 घंटे के भीतर!..प्रवीण उपाध्याय पर गोली चलाने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जुलाई शुक्रवार 3-7-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर कोतवाली इलाके के अष्टभुजी कॉलोनी में बीते 2 जुलाई को दो अपराधियों के द्वारा प्रवीण उपाध्याय नाम के एक व्यक्ति के ऊपर गोली चलाने का मामला आया था जिसमें कोतवाली पुलिस ने अब कार्यवाही करते हुए दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक सिटी राकेश मिश्रा ने बताया कि 2 जुलाई को करीमुद्दीनपुर थाना अंतर्गत जोगा गांव के रहने वाले अमित राय और उसके साथी आयुष राय के द्वारा प्रवीण उपाध्याय पर गोली चलाया गया था और उसके बाद फरार हो गए थे इसके बाद पुलिस ने इस मामले में प्रवीण उपाध्याय के तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया था और इस मुकदमे के सिलसिले में दोनों अपराधियों के खोजबीन में जुटी हुई थी और आज दोनों अपराधियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायालय में पेश करने के पश्चात जेल भेजा है उन्होंने बताया कि अमित राय पर करीब दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे पूर्व में ही दर्ज हैं। इसके साथ ही बिहार प्रांत में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page