⭕डीएम-एसपी ने लगातार किया केंद्रों का निरीक्षण!..परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर दिखी संतुष्टि
- alpayuexpress
- 12 hours ago
- 1 min read
‼️यूपीटीईटी परीक्षा सकुशल संपन्न‼️
⭕डीएम-एसपी ने लगातार किया केंद्रों का निरीक्षण!..परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर दिखी संतुष्टि

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जुलाई गुरुवार 2-7-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर यूपीटीईटी की परीक्षा आज गाजीपुर जनपद के 18 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुआ जिसमें गाजीपुर के सभी केंद्रों पर पूर्व की व्यवस्था के अनुसार परीक्षा संपन्न कराया गया इस परीक्षा को लेकर आज सुबह से ही सभी परीक्षा केदो पर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्थाएं की गई थी और इस परीक्षा में कुल 7392 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए परीक्षा के लिए 6 जोनल मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 18 केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती गई थी की गई थी और इस परीक्षा को लेकर खुद जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक समय तमाम अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण भी करते रहे जिला अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि आज की इस परीक्षा को संपन्न करने के लिए बेहतर व्यवस्था किया गया है और अब तक की परीक्षाएं सकुशल संपन्न हो रही है।
दूसरी पाली की परीक्षा समापन होने के बाद शाम 5:00 बजे के बाद सभी परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केदो से परीक्षा देकर वापस निकले तो उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली बातचीत में इन लोगों ने बताया कि आज का पेपर उन लोगों के लिए काफी बेहतर रहा हालांकि कुछ सवालों ने उन्हें उलझाया हुआ था फिर भी इस परीक्षा से अब उन लोगों को अपने बेहतर भविष्य को लेकर काफी उम्मीदें भी हैं।

