‼️चौराहों पर लगे अखिलेश विरोधी होर्डिंग!..सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर की कार्रवाई की मांग‼️
‼️चौराहों पर लगे अखिलेश विरोधी होर्डिंग!..सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर की कार्रवाई की मांग‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
सितंबर सोमवार 21-9-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच गाजीपुर में पोस्टर वार सामने आया है। शहर के कई प्रमुख चौराहों और तिराहों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित नारे लिखे होर्डिंग लगाए गए हैं। इनमें अखिलेश यादव के साथ दिवंगत मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद, रमाकांत यादव, उमाकांत यादव और आजम खान की तस्वीरें हैं। होर्डिंग पर कुछ अखबारों की खबरों की कटिंग भी लगाई गई है।
यह होर्डिंग बीती रात उस वक्त लगाई गई थी जब लोग नींद के आगोश में थे और कुछ लोगों ने उसी का फायदा उठाते हुए रातों-रात यह होडिंग गाजीपुर के प्रमुख चौराहे लंका विकास भवन जिला मुख्यालय महुआ बाग समेत दर्जनों जगह लगा दिया और इसकी जानकारी लोगों को सुबह हुई और जानकारी होते ही हड़कंप मच गया समाजवादी पार्टी के नेताओं को भी जैसे ही जानकारी हुई कुछ नेता तो खुद होर्डिंग उतार कर जलाने लगे और इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष को दिया जिलाध्यक्ष ने भी तत्काल इसको जानकारी जिला प्रशासन को दिया और जिला प्रशासन ने भी मामले की नज़ाकत्ता को जानते हुए तत्काल होडिंग उतारने के आर्डर दिए और कुछ ही देर में शहर के सारे होर्डिंग उतार दिए गए लेकिन समाजवादी पार्टी ने इसे अपने प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाया और गाजीपुर के सदर विधायक और मोहम्मदाबाद विधायक के साथ ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और इन लोगों ने जिला अधिकारी को एक पत्रक सौंपते हुए मांग किया कि जिन लोगों ने भी इस तरह के अराजकता फैलाने का काम किया है उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई किया जाए और उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र सोपा जिलाधिकारी ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया कि सभी होर्डिंग और बैनर को उतार दिया गया है और इसे लगाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है और उन लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।





Comments