top of page
Search

⭕गोपाल सिंह यादव के नेतृत्व में!..एएसपी से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल,आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

alpayuexpress
21 hours ago
2 min read

‼️सुकडेहरा गोलीकांड..‼️

⭕गोपाल सिंह यादव के नेतृत्व में!..एएसपी से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल,आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अक्टूबर गुरुवार 15-10-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर जनपद गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र के सुकडेहरा गांव निवासी दो सगे भाइयों राघवेश सिंह यादव एवं पंकज सिंह यादव पर हिस्ट्रीशीटरों द्वारा की गई जानलेवा गोलीबारी की घटना के संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच तथा कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि दिनांक 13 अक्टूबर को शाम लगभग 6:30 बजे गांव के ही हिस्ट्रीशीटर सर्वेश राय उर्फ सिंटू, आशुतोष राय उर्फ बिट्टू एवं अन्य आरोपियों द्वारा अवैध राइफल से अंधाधुंध गोलीबारी की गई, जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां एक भाई की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर किया गया है। वह जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है।

समाजवादी पार्टी ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय रहते आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रहे और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे। प्रतिनिधिमंडल में विधायक शोएब अंसारी, विधायक जयकिशन साहू, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, रामकृत यादव, अंबिका यादव, अजय, जयराम भारती, अमित ठाकुर, सदानंद, पंकज प्रधान, गोपाल पासी, पारस, रविंद्र यादव, शिवशंकर यादव, संतोष, रामआशीष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page