‼️गैस सिलेंडर के दाम घटने से!..रेस्टोरेंट कारोबार को राहत,संचालकों ने और कटौती की उठाई मांग‼️
- alpayuexpress
- 23 hours ago
- 1 min read
‼️गैस सिलेंडर के दाम घटने से!..रेस्टोरेंट कारोबार को राहत,संचालकों ने और कटौती की उठाई मांग‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अगस्त रविवार 2-8-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर अमेरिका इजरायल जंग के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर की इतनी किल्लत हो गई की महामारी तक पैदा हो गई थी ऐसे में केंद्र सरकार ने पहले कमर्शियल गैस सिलेंडरों के रेट में इजाफा किया और फिर कुछ दिनों के लिए गैस आपूर्ति पर पाबंदी लगा दिया वहीं अब कमर्शियल गैस सिलेंडर पर राहत देते हुए जहां पिछले महीने 186 रुपए की राहत दिया था वही एक बार फिर 192 रुपए की कटौती किया है ऐसे में अब लगातार दूसरे महीने में कटौती होने के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में काफी कमी आ जाएगी जिससे अब रेस्टोरेंट चलाने वाले के जेब पर बोझ कम हो जाएगा ऐसे में आज गाजीपुर में एक रेस्टोरेंट संचालक से 192 रुपए की कटौती होने पर बात की गई उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर पर लगातार 2 महीने में करीब ₹400 की राहत दिया है जिसके लिए हम उनका स्वागत करते हैं लेकिन हम चाहते हैं कि इस रेट को पुराने रेट के समक्ष लाया जाए जिससे रेस्टोरेंट चलाने वालों को कुछ और रिलीफ हो सके।

