‼️गुरुकुल परंपरा और!..आधुनिक शिक्षा के लिए,मनिहारी में बन रहा अत्याधुनिक आवासीय विद्यालय‼️
- alpayuexpress
- 5 hours ago
- 2 min read
‼️गुरुकुल परंपरा और!..आधुनिक शिक्षा के लिए,मनिहारी में बन रहा अत्याधुनिक आवासीय विद्यालय‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून गुरुवार 11-6-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर मनिहारी में बन रहे मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि विद्यालय का लगभग 45% कार्य पूरा हो चुका है और शेष निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस विद्यालय में गुरुकुल परंपरा को एक बार फिर से जीवित करने को लेकर इस विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है जहां पर विद्यालय परिसर के अंदर ही सभी तरह के फैसिलिटी के साथ ही एक से लेकर 12वीं तक के छात्रों की पढ़ाई और उन्हें संस्कार देने का कार्य उत्तर प्रदेश सरकार की सोच में शामिल है।
यह अत्याधुनिक विद्यालय प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को एक ही परिसर में शिक्षा उपलब्ध कराएगा। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय योजना के तहत ऐसे विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब और खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्यालय के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का जो कार्य चल रहा है इसकी लागत करीब 23 करोड़ रूपया है जिसकी प्रथम किस्त रिलीज हो चुकी है और अभी करीब 45% कम रिलीज हो चुका है और सेकंड किस्त के लिए डिमांड भी गया है वह भी पैसा बहुत ही जल्द आ जाएगा और नवंबर तक इस कार्य को पूरा हो जाने की संभावना है और निर्माण की क्वालिटी का टेस्ट प्रयागराज से कराया गया है और टेस्ट रिपोर्ट संतोषजनक पाई गई है और बिल्डिंग का फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर बन चुका है और कुछ काम बाकी है जिसका निर्माण कार्य चल रहा है और हम लोग कोशिश करेंगे कि यह कार्य समय से पूर्ण हो जाए।
उन्होंने बताया कि इस तरह के विद्यालय बनाने का उद्देश्य जो कि पहले प्राइमरी और इंटर हाईस्कूल की पढ़ाई अलग-अलग हुआ करती थी लेकिन अब क्लास वन से लेकर 12वीं तक के छात्रों की पढ़ाई एक साथ करने को लेकर कार्य किया जा रहा है ताकि पढ़ने वाले बच्चों में गुरुकुल जैसी फीलिंग उत्पन्न हो ताकि शिक्षा के साथ ही साथ उनके अंदर संस्कार की भी भावना पैदा हो इस विद्यालय में आवासीय सुविधा भी छात्रों को दिया जाएगा और पूरी तरह से गुरुकुल जैसी व्यवस्था दी जाएगी ताकि छात्रों को आगामी भविष्य में कुछ बनने की जो चाहत है वह पूर्ण कर सके उन्होंने बताया कि भारत सरकार का केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय मैं जो फैसिलिटी दी जाती है उसे छात्रों को काफी लाभ मिलता है और इसी को देखते हुए अप गवर्नमेंट ने इसी तरह का कार्य करने का निर्णय लिया है उन्होंने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय जो मंडल स्तर पर होते हैं जो काफी सक्सेस हैं और उसी को ध्यान में रखकर अब प्रत्येक ब्लॉक में इस तरह के विद्यालय बनाए जाने का निर्णय शासन ने लिया है।

