top of page
Search

‼️गाज़ीपुर शहर के प्रमुख चौराहों पर!..यातायात सिग्नल लाइट लगाने की मांग, यूनाइटेड मीडिया ने एएसपी को सौंपा पत्रक‼️

alpayuexpress
1 hour ago
1 min read

‼️गाज़ीपुर शहर के प्रमुख चौराहों पर!..यातायात सिग्नल लाइट लगाने की मांग, यूनाइटेड मीडिया ने एएसपी को सौंपा पत्रक‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार

नवम्बर शुक्रवार 27-11-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन ने शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात सिग्नल लाइट लगवाने की मांग उठाई है। इस संबंध में संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार मिश्र को मांग पत्र सौंपा।

मांग पत्र के माध्यम से रौजा, विशेश्वरगंज, लंका, सैनिक चौराहा सहित जिलाधिकारी कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने यातायात सिग्नल लाइट लगवाने की मांग की गई। संगठन का कहना है कि इन प्रमुख स्थानों पर वाहनों का आवागमन अधिक होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। यातायात सिग्नल की व्यवस्था नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रमुख चौराहों पर सिग्नल लाइट लगाना आवश्यक है। इससे यातायात का व्यवस्थित संचालन होगा, जाम की समस्या कम होगी तथा आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से जनहित में मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित स्थानों पर यातायात सिग्नल लाइट लगवाने की पहल करने का आग्रह किया। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता,उपेन्द्र यादव, नियाज अहमद, कृपाशंकर यादव, उर्फी रिज़वी, नीरज यादव, शशिकांत राजभर एवं सोनू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page