top of page
Search

‼️अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: आयोग सदस्य‼️

alpayuexpress
3 hours ago
2 min read

‼️अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: आयोग सदस्य‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

नवम्बर गुरुवार 26-11-2026

ग़ाज़ीपुर: खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी जो आज गाजीपुर पहुंचे और यहां पर पिछड़ा वर्ग से संबंधित सरकार की योजनाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों से समीक्षा किया साथ ही समीक्षा के उपरांत गांव में चौपाल लगाकर लोगों की जन समस्या सुनने का भी काम करेंगे इसको लेकर उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि गाजीपुर में कई तरह की समस्याएं सामने आई है जिसमें पिछले दिन हुई हत्या प्रमुखता से रहा है उन्होंने बताया कि मोहम्मद कौसेन की पिछले दिनों हत्या हुई थी उसको लेकर सरकार की तरफ से उन्होंने बताया कि समाज में किसी भी तरह का भय ना रहे और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई हो इसको लेकर काम कर रही है जिसको देखा आपने देखा भी होगा कि कौसेन की हत्या करने वाला यहां की कानून व्यवस्था से डर कर बिहार में खुद को शराब तस्करी के आरोप में सरेंडर कर दिया उन्होंने बताया कि देश का नागरिक सिर्फ हमारे लिए वोटर नहीं है बल्कि वह हमारे लिए एक परिवार का सदस्य भी है उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा अंतिम व्यक्ति तक अपनी योजनाओं को पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है और इसी के क्रम में आज चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याओं को जानेंगे साथ ही कोई भी व्यक्ति न्याय के लिए इधर-उधर ना भटके इसके बारे में भी उन्हें बताया जाएगा कि यह आयोग भी उन्हें न्याय दिलाने के लिए ही काम करता है।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर उन्होंने कहा किया बंदरबाट वाला गठबंधन है यह परिवारवाद का गठबंधन है ऐसे में किसको कहां लाभ मिलना है या उनका व्यक्तिगत मामला है उस गठबंधन से जनता को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है इसलिए उनके गठबंधन का कोई महत्व नहीं।

समाजवादी पार्टी के द्वारा इमरान मसूद के बयान को निजी बयान बताया गया है इस पर उन्होंने कहा कि उनका बयान वह जाने इस पर मैं क्या टिप्पणी करूं मैं कहूंगा कि सरकार लगातार काम कर रही है और महाराज जी काम कर रहे हैं इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार बनेगी या नहीं बनेगी हम इस पर काम नहीं करते हम इस विचार से काम करते हैं कि हमें ईमानदारी से काम करना है। पार्टी जोड़ना बनाना बिगड़ना इस पर हमारा फोकस नहीं रहता है। 2027 के चुनाव में कमल का फूल ही निशान है और कमल का फूल ही मुख्यमंत्री का चेहरा है ऐसे में एक ही निशान और एक ही प्रत्याशी वह है कमल का फूल।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page