‼️खमरिया को मिली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात!..विधायक दीनानाथ भास्कर ने किया लोकार्पण‼️
‼️खमरिया को मिली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात!..विधायक दीनानाथ भास्कर ने किया लोकार्पण‼️

नेहाल अली ब्यूरो चीफ
नवम्बर गुरुवार 26-11-2026
भदोही:- खबर भदोही जिले के खमरिया शहर जहां पर नगर पंचायत खमरिया के विकास को नई दिशा और गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नगर में पहली बार व्यापक स्तर पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण पूर्व मंत्री एवं औराई विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीनानाथ भास्कर ने भव्य समारोह के बीच किया। विधायक निधि से कराए गए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिलने से नगरवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

लोकार्पण समारोह के दौरान माधो सिंह से टेढ़वा मार्ग सहित नगर के विभिन्न मार्गों के निर्माण एवं अन्य जनहितकारी कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही खमरिया स्थित शिव मंदिर के विस्तार कार्य को भी जनता को समर्पित किया गया। इन कार्यों से नगर की सड़क व्यवस्था, आवागमन और धार्मिक स्थलों के विकास को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि प्रदेश का प्रत्येक गांव और शहर विकास की मुख्यधारा से जुड़े तथा लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि खमरिया नगर के विकास के लिए आगे भी लगातार प्रयास किए जाएंगे और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र मनी उर्फ़ उमर अंसारी एवं अधिशासी अधिकारी अमित, बड़े बाबू श्याम बहादुर पटेल,मनोमित सभासद अनुज बरनवाल, गंगा प्रसदा गुप्ता, कृष्णा मौर्या सभासद , अकील खान सभासद, भाजपा नेता शिबू खान, शिव जी बरनवाल, मुरारी बरनवाल, कमलेश यादव, शाहिल अली, अनस खान, अजय कुमार, आदि लोग उपस्तिथि रहे!





Comments