top of page
Search

‼️गाजीपुर में बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर!..फिलहाल खतरा नहीं, लेकिन सतर्क रहना जरूरी-डीएम अनुपम शुक्ला‼️

  • alpayuexpress
  • 2 days ago
  • 2 min read

‼️गाजीपुर में बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर!..फिलहाल खतरा नहीं, लेकिन सतर्क रहना जरूरी-डीएम अनुपम शुक्ला‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जुलाई मंगलवार 21-7-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर गंगा नदी जो अभी कुछ दिनों पहले तक पूरी तरह सूख चुकी थी और कहीं-कहीं पर नाले जैसा दृश्य हो गया था लेकिन पहाड़ी इलाकों में बादल फटने और भारी बारिश का असर अब गंगा नदी के जलस्तर पर पड़ता हुआ दिख रहा है और पिछले करीब एक सप्ताह से गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होना शुरू हो गया है ताजा अपडेट की बात करें तो गाजीपुर में गंगा आज 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ते हुए 53.74 तक पहुंच चुका है।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग के द्वारा जो तैयारी की जानी चाहिए वह पहले से ही किया जा चुका है और अभी गंगा का जलस्तर बढ़ते हुए 53.74 पर मीटर तक पहुंच चुका है जबकि सैफ लिमिट 61 मीटर तक है ऐसे में अभी आमजन को घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन पहले से सतर्कता जरूरी है उन्होंने कहा कि गंगा किनारे रहने वाले लोग हमेशा अलर्ट के मोड में रहे और खुद को सुरक्षित रखे। यदि किसी तरह की समस्या आती है तो राजस्व विभाग की टीम से संपर्क कर जानकारी दें जिलाधिकारी ने बताया कि गाजीपुर में कुल 161 गांव ऐसे हैं जो गंगा के 61 मी का जलस्तर पार करते ही उसके जद में आ जाते हैं लेकिन अभी गंगा का जलस्तर कम है तो अभी घबराने की कोई जरूरत नहीं है इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया की गंगा पिछले दो दिनों में काफी बढ़ी हुई है जिसको लेकर गंगा प्रभावित तहसीलों के अधिकारी अलर्ट मोड में है और ऐसे में जो भी निर्णय आकस्मिक लेना होगा वह लिया जाएगा।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page