top of page
Search

गड़बड़ी पर मिली चेतावनी!...राशन की दुकानों पर रख- रखाव में मिली गड़बड़ी,एसडीएम सेवराई ने दी निरीक्षण

  • alpayuexpress
  • Nov 30, 2022
  • 1 min read

सेवराई/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


गड़बड़ी पर मिली चेतावनी!...राशन की दुकानों पर रख- रखाव में मिली गड़बड़ी,एसडीएम सेवराई ने दी निरीक्षण के दौरान चेतावनी


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


सेवराई। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सेवराई ने भदौरा, गहमर, बारा, रायसेनपुर और बरेजी गांव में राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। दुकानों पर खाद्यान्न का रख रखाव ठीक नहीं मिला। जिस पर उन्होंने राशन डीलरों को चेतावनी दी। सभी कार्ड धारकों को समय पर निर्धारित राशन वितरण करने के दुकानदारों को निर्देश दिए।

मंगलवार को उपजिलाधिकारी सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया राशन डीलरों की दुकानों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस क्रम में वे भदौरा, गहमर, बारा, रायसेनपुर और बरेजी गांव में पहुंचे। भदौरा में कोटेदार ईश्वरदयाल, गहमर में शंभुप्रसाद, बारा में विजय नारायण राम, रायसेनपुर में देवेंद्र शमशेर सिंह तथा बरेजी में रीना देवी मौजूद मिली। सभी दुकानों पर एसडीएम ने खाद्यान्न का रख-रखाव देखा। रख-रखाव में लापरवाही बरते जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा सुधार की चेतावनी दी। उसके बाद उन्होंने डीलरों से राशन वितरण के बारे में भी जानकारी ली। एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि राशन की सभी दुकानों में अनियमितताएं पाई गई हैं। किसी भी दुकान के दीवार पर सूची अंकित नहीं था और न ही रख – रखाव सही मिला। कोटेदारों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण लेने के बाद अनियमितताओं की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page