top of page
Search

‼️कृषक समृद्धि योजना का हुआ शुभारंभ!..किसानों को छह लाख तक मिलेगा दीर्घकालीन ऋण‼️

alpayuexpress
6 hours ago
2 min read

‼️कृषक समृद्धि योजना का हुआ शुभारंभ!..किसानों को छह लाख तक मिलेगा दीर्घकालीन ऋण‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

सितंबर बुधवार 23-9-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की ओर से लघु एवं सीमांत किसानों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और प्रदेश में भारत टैक्सी के शुभारंभ कार्यक्रम का बुधवार को जिला पंचायत सभागार में सीधा प्रसारण किया गया। लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर सेतु एप और भारत टैक्सी एप का शुभारंभ किया। साथ ही किसानों के लिए 384 करोड़ रुपये की योजना की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गाजीपुर के सभापति सरोजेश सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय समेत सहकारिता विभाग, जिला सहकारी बैंक, भूमि विकास बैंक की सैदपुर व जमानिया शाखाओं के प्रतिनिधि, संचालक मंडल के सदस्य, पैक्स समितियों के कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान व सहकारिता से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत अगले पांच वर्षों में पांच लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अंतर्गत कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के साथ-साथ अकृषि क्षेत्र में रोजगार व स्वरोजगार के लिए 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण पांच वर्ष या उससे अधिक अवधि के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ऋण पर 6 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर निर्धारित की गई है। समय से किस्तों का भुगतान करने वाले किसानों को राज्य सरकार की ओर से ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम में बताया गया कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ऋण स्वीकृति प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाया गया है। वहीं सेतु एप के जरिए किसान अपने क्षेत्र की सहकारी समिति पर उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। मुख्य अतिथि ने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और सहकारिता के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का आह्वान किया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page