top of page
Search

किसानो की समस्या को देखते हुए!...सिचाई विभाग के अधिकारियों संग विधायक ओमप्रकाश सिंह ने पम्प कैनालों वं नहरों का किया निरीक्षण

  • alpayuexpress
  • Jul 19, 2024
  • 2 min read

किसानो की समस्या को देखते हुए!...सिचाई विभाग के अधिकारियों संग विधायक ओमप्रकाश सिंह ने पम्प कैनालों वं नहरों का किया निरीक्षण


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


जुलाई शुक्रवार 19-7-2024

गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के द्वारा किसानो को सिंचाई के लिए पानी की समस्या को देखते हुए सिचाई विभाग के अधिकारियों संग विधानसभा में पड़ने वाले कई पम्प कैनालो, ड्रेनो, नहरों का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के किसानों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुनी एवं समस्याओ के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

उन्होंने किसानो को समय से पर्याप्त पानी मिले इसके लिए विभागीय अधिकारियों को तत्काल सभी कमियों को दूर कर नहरों में क्षमता अनुसार पानी छोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने सम्बन्धित किसानों को आश्वस्त किया कि जल्द ही नहर में गहमर बारा टेल तक पानी पहुचेगा। जिससे सभी किसान अपने खेतों की सिंचाई कर सके। गौरतलब हो कि चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से गुजरने वाले मुख्य नहर में क्षमता के अनुसार पानी न होने के कारण क्षेत्र के सैकड़ो किसानों को अपने खेतों की सिंचाई के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। वही गंगा की सहायक नदि कर्मनाशा से संचालित पम्प कैनाल देवल,अमौरा देखरेख के अभाव में नहरों में पानी नहीं दे रहे हैं। जिससे किसने की फसल प्रभावित हो रही है। जिसकी शिकायत क्षेत्रीय किसानों के द्वारा जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह से की गई थी। आज उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंप कैनालों ड्रैन का औचक निरीक्षण किया गया एवं संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। हिदायत दिया कि अगर क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं होता है तो संबंधित दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ शासन को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 
 
 

Recent Posts

See All
जपा झंडा और सांसद का स्टिकर...मामले ने पकड़ा तुल राज्यसभा सांसद के पति ने, वाहन मालिक के खिलाफ दी तहरीर!..बोले-साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश

भाजपा झंडा और सांसद का स्टिकर...मामले ने पकड़ा तुल राज्यसभा सांसद के पति ने, वाहन मालिक के खिलाफ दी तहरीर!..बोले-साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी गुरुवार 22-1-2026 गाजीपुर

 
 
 
बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी

बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार जनवरी मंगलवार 20-1-2026 गाज़

 
 
 
‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार

‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी शनिवार 17-1-2026 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मरदह विकासखंड मे

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page