top of page
Search

‼️कांवड़ यात्रा को लेकर गाजीपुर तैयार!..ददरी घाट से महाहर धाम मार्ग पर खास इंतजाम‼️

  • alpayuexpress
  • 1 day ago
  • 2 min read

‼️कांवड़ यात्रा को लेकर गाजीपुर तैयार!..ददरी घाट से महाहर धाम मार्ग पर खास इंतजाम‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त रविवार 2-8-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सावन का पावन महीना शुरू होते ही गाजीपुर में कांवड़ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। ददरी घाट से गंगाजल लेकर करीब 35 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर महाहर धाम में जलाभिषेक करने वाले हजारों कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। नगर पालिका परिषद गाजीपुर ने इस बार कांवड़ियों के लिए कई नई व्यवस्थाएं की हैं। गंगा घाट से मुख्य सड़क तक के कच्चे मार्ग पर पहले फोम के गद्दे बिछाए जा रहे हैं और उनके ऊपर मैट लगाया जा रहा है, ताकि नंगे पैर चलने वाले श्रद्धालुओं के पैरों में कोई चुभन न हो और गर्म जमीन से भी राहत मिल सके।

इसके अलावा, ददरी घाट को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली जर्जर और गड्ढों से भरी सड़क को हॉटमिक्स प्लांट के माध्यम से दो दिन पहले ही दुरुस्त कर दिया गया है। नगर पालिका क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर मौजूद अन्य गड्ढों को भी तेजी से भरा जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र राय ने बताया कि पिछले वर्ष गंगा घाट पर भीड़ बढ़ने से अस्थायी बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस अनुभव को देखते हुए इस बार घाट पर स्थायी लोहे की बैरिकेडिंग लगाई गई है, जिससे कांवड़ियों के आवागमन को वन-वे व्यवस्था के तहत बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि इस बार गंगा घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी। ड्रोन से प्राप्त लाइव दृश्य एलसीडी स्क्रीन पर प्रसारित किए जाएंगे, ताकि आम लोगों को घाट पर मौजूद भीड़ और व्यवस्थाओं की जानकारी मिलती रहे। साथ ही कांवड़ियों की भीड़ में सक्रिय चैन स्नेचर और अन्य असामाजिक तत्वों पर भी प्रभावी निगरानी रखी जा सके। धीरेंद्र राय ने कहा कि जिलााधिकारी स्वयं तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और अब तक तीन से चार बार गंगा घाट का निरीक्षण कर चुके हैं। उनके निर्देशन में सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि सावन में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page