top of page
Search

‼️कहोतरी गांव में सपा की जन चौपाल!..पीडीए,रोजगार और किसानों के मुद्दों पर बोले विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव‼️

  • alpayuexpress
  • 13 hours ago
  • 2 min read

‼️कहोतरी गांव में सपा की जन चौपाल!..पीडीए,रोजगार और किसानों के मुद्दों पर बोले विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जुलाई रविवार 5-7-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर 1 जुलाई से 7 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे जन चौपाल कार्यक्रम के क्रम में रविवार को जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के कहोतरी ग्राम पंचायत में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने ग्रामीणों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर पार्टी की नीतियों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी। जन चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक सप्ताह तक गांव-गांव जन चौपाल आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य समाजवादी पार्टी की विचारधारा, नीतियों और पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के हितों से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याएं भी सुन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो पीडीए समाज के उत्थान, युवाओं को रोजगार, किसानों को राहत, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, नौजवान, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

विधायक ने बताया कि जन चौपाल अभियान के दौरान विभिन्न गांवों में 'पीडीए पेड़' भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान सामाजिक समरसता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दे रहा है और पार्टी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

जन चौपाल के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि "यह केवल चोरी नहीं बल्कि डकैती है। यदि कोई गड़बड़ी नहीं हुई होती तो जांच के लिए समिति (कमेटी) का गठन क्यों किया जाता? भगवान राम के नाम पर सत्ता में आने वाले लोगों ने चंदे में भी गड़बड़ी की है।"

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद यह मामला सार्वजनिक रूप से सामने आया। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर उपस्थित रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान गुड्डू यादव, ग्राम प्रधान मेवा यादव, मुलायम यादव समाजसेवी, लालू यादव समाजसेवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नथुनिया राम, अशोक कुमार समाजसेवी, नथुनी शर्मा समाजसेवी, रविंद्र कुमार समाजसेवी,वहीं इस कार्यक्रम में सैकड़ो सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page