‼️एनकाउंटर के बाद अब बुलडोजर की तैयारी!..हत्याकांड के चारों आरोपियों को अवैध निर्माण पर नोटिस, 12 जून को तलब‼️
- alpayuexpress
- 13 hours ago
- 1 min read
‼️एनकाउंटर के बाद अब बुलडोजर की तैयारी!..हत्याकांड के चारों आरोपियों को अवैध निर्माण पर नोटिस, 12 जून को तलब‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून मंगलवार 9-6-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर होटल व्यवसायी के बेटे की हत्या पर फिर इसी हत्या में आरोपी कमलेश बिंद की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद हंगामा और पत्थरबाजी की घटना अभी शांत भी नहीं हुई थी की पुलिस ने अब इस मामले में शामिल चारों आरोपियों के खिलाफ अब मास्टर प्लान के तहत विनियमित क्षेत्र में बगैर नक्शा पास कराए मकान बनाने को लेकर अब नोटिस जारी कर दिया है और आगामी 12 जून को कार्यालय में उपस्थित होकर कारण बताने का निर्देश दिया है कि आखिर उनके अवैध रूप से बनाया गया क्षेत्र को धराशाई क्यों न कर दिया जाए।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि इस मामले में पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है और अपराधियों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है और पुलिस के साथ ही अब प्रशासन के द्वारा चिह्नित करते हुए पाया गया है कि इनके मकान के निर्माण में RBA एक्ट का उल्लंघन है जिसके तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया गया है और उनके खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने इस मामले को जाति का संघर्ष का रूप देने के प्रयास पर कहां की हमें उन लोगों को हिदायत है कि ऐसा कार्य न करें हम लोग उन्हें को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।





Comments