top of page
Search

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंर्तगत!...डीएम-एसपी ने किया पौध रोपण

  • alpayuexpress
  • Jul 6, 2024
  • 1 min read

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंर्तगत!...डीएम-एसपी ने किया पौध रोपण


ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर वन महोत्सव के अंतर्गत सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, रेंज सैदपुर द्वारा तहसील के प्रांगण में जिला अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंर्तगत पौधारोपण किया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि एक पौधा मां के नाम अभियान को सफल बनाएं, पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करें, पौधों के महत्व को समझें और इनका संरक्षण करें। पर्यावरण को संरक्षित करने का सरकार के साथ-साथ हम सभी की भी जिम्मेदारी है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि वृक्ष एवं सामाजिक अथवा भौतिक विकास का संतुलन ही सभ्यता तथा संस्कृति को विकसित करती है, वृक्षों का योगदान केवल बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने में ही नहीं अपितु जलवायु एवं वातावरण के संतुलन में भी सर्वाेपरि है। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने भी पौधारोपण कर जन जन को पौधारोपित करने पर बल दिया। प्रभागीय निदेशक विवेक यादव ने कहा वन महोत्सव 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलेगा पौधारोपण अभियान में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी नम्रता सिंह एवं वन विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

 
 
 

Recent Posts

See All
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 
सचिव–ठेकेदार की साठगांठ से सरकारी धन की लूट!...सिपाह में करोड़ों की इंटरलॉकिंग बनी भ्रष्टाचार की शिकार

सचिव–ठेकेदार की साठगांठ से सरकारी धन की लूट!...सिपाह में करोड़ों की इंटरलॉकिंग बनी भ्रष्टाचार की शिकार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर बुधवार 26-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां कासिमाबाद

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page