‼️PDA और प्रजापति समाज की पंचायत में!..गूंजा बदलाव का स्वर,महंगाई-बेरोजगारी पर भाजपा सरकार को घेरा‼️
- alpayuexpress
- 2 days ago
- 1 min read
‼️PDA और प्रजापति समाज की पंचायत में!..गूंजा बदलाव का स्वर,महंगाई-बेरोजगारी पर भाजपा सरकार को घेरा‼️

नेहाल अली ब्यूरो चीफ
जून रविवार 21-6-2026
भदोही:- ख़बर भदोही ज़िले से है जहां पर आज दिनांक 21 जून 2026 को जनपद चंदौली विधान सभा सकलडीहा ग्राम सभा मथेला में हंसराज प्रजापति के आवास पर प्रजापति समाज व PDA पीडीए जन पंचायत जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव श्री हृदय नारायण प्रजापति ने उपस्थित प्रजापति समाज एवं PDA समाज के लोगों को समाजवादी पार्टी के नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से युवक किसान, मजदूर जनता परेशान है। दिन पर दिन लगातार महंगाई बढ़ रही है युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और इस वर्तमान सरकार से आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है।
उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी की सभी योजनाओ को इस सरकार ने बंद कर दिया है 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पुनः उन योजनाओ को शुरू किया जायेगा। तथा उन्होने आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने एवं समजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए उपस्थित प्रजापति समाज एवं PDA समाज के लोगों से हाथ जोड़कर अपील की।इस मौके पर शोभनाथ प्रजापति, कपिल देव प्रजापति,संतोष, दशरथ, शंभु, राजू, सुनील, महेश, राम जियावन प्रजापति, दीपक, भोनू, सुमन प्रजापति एवं संदीप प्रजापति सहित काफी संख्या मे लोग मौजूद रहे।





Comments