top of page
Search

अल्पायु एक्सप्रेस न्यूज़ ब्रेकिंग

  • alpayuexpress
  • Aug 11, 2020
  • 2 min read



वाराणसी, 10 अगस्त 2020


काजोल शाह - अल्पायु एक्सप्रेस


जिलाधिकारी की नेक पहल पर सरकारी क्षेत्र के साथ ही साथ अब प्राइवेट हॉस्पिटलों में भी कोरोना की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध

चयनित प्राइवेट हॉस्पिटलों को कोरोना जांच हेतु दी जा रही है रैपिड टेस्ट एंटीजन किट

प्राइवेट हॉस्पिटलों में निःशुल्क कोरोना जांच की सुविधा कोरोना से मिलते जुलते लक्षण के साथ ही कोमोर्बिड मरीजों के लिए भी होगी अत्यंत उपयोगी


जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा ने अब जनपद में कोरोना के निःशुल्क जांच की सुविधा का दायरा बढ़ाते हुये सात प्राइवेट हॉस्पिटलों को भी निःशुल्क कोरोना जांच करने की सुविधा प्रदान किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कदम से विशेष रूप से शहर की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा तथा कोरोना की जांच में तेजी आएगी। उन्होने कहा कि यह इसलिए भी आवश्यक है कि रैपिड टेस्ट एंटीजन किट की सुविधा का दायरा बढ़ाने से अधिक से अधिक व्यक्तियों की अत्यंत कम समय में कोरोना जांच संभव हो जाती है और उनमें पॉज़िटिव पाये गए व्यक्तियों के निकट संपर्की व्यक्तियों की जांच भी जल्द से जल्द संभव हो जाती है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राइवेट हॉस्पिटलों में मरीजों की अच्छी तादाद होती है और उनमें से बहुत सारे मरीज कोरोना से मिलते जुलते लक्षण यानि खांसी, बुखार एवं सांस लेने में तकलीफ तथा कोमोर्बिडिटी यानि डायबिटीज़, हाईपरटेंशन, हार्ट, किडनी एवं अन्य गंभीर बीमारियों के होते हैं जो कोरोना संक्रमण के लिए हाई रिस्क की श्रेणी में आते हैं, अब ऐसे मरीजों को उन्हीं हॉस्पिटलों में निःशुल्क कोरोना जांच की सुविधा मिल जाएगी और उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य प्राइवेट हॉस्पिटलों को भी उनके लैब टैकनीशियनों के प्रशिक्षण उपरांत रेपिड टेस्ट एंटीजन किट की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वीबी सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में रैपिड टेस्ट एंटीजन किट से इंडोर मरीजों के निःशुल्क कोरोना जांच की सुविधा आशीर्वाद हॉस्पिटल महमूरगंज, जीवी मेडिटेक-सूर्य हॉस्पिटल महमूरगंज, शुभम हॉस्पिटल मकबूल आलमरोड ककरमत्ता डीएलडबल्यू रोड, न्यूरो सिटी हॉस्पिटल अशोक नगर पाण्डेयपुर, ग्लेक्सी हॉस्पिटल महमूरगंज, ओरियाना हॉस्पिटल रविंद्रपुरी को प्रदान की गयी है। इन प्राइवेट हॉस्पिटलों के लैब टैकनीशियनों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय राय के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा एंटीजन किट भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि अपने हॉस्पिटल में कोविड प्रोटोकॉल एवं जांच संबंधी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा बायो मेडिकल वेस्ट का भी निर्धारित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page