‼️308 पहियों पर 200 टन का विशाल!..बॉयलर गाजीपुर पहुंचा,रास्ते में खोले गए फुटओवर ब्रिज‼️
‼️308 पहियों पर 200 टन का विशाल!..बॉयलर गाजीपुर पहुंचा,रास्ते में खोले गए फुटओवर ब्रिज‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अक्टूबर शनिवार 3-10-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से बलरामपुर चीनी मिल के लिए निकला 200 टन से अधिक वजन का विशाल औद्योगिक बॉयलर शनिवार को सिधौना बाजार से होते हुए गाजीपुर में दाखिल हुआ। करीब 100 फीट लंबे बॉयलर को 308 पहियों वाले विशेष मल्टी-एक्सल हाइड्रोलिक ट्रक पर ले जाया जा रहा है। इसे देखने के लिए देवकली बाजार सहित कई जगहों पर लोगों की भीड़ जुट गई।विशाल बॉयलर के रास्ते में कई जगह सड़क और यातायात संबंधी बाधाएं सामने आईं।

उमरहां और चौबेपुर में फोरलेन पर बने दो फुटओवर ब्रिज को खोलकर काफिले के लिए रास्ता बनाया गया। बिजली के तार, पेड़ और सड़क की चौड़ाई को लेकर भी विशेष सावधानी बरती गई। कैथी टोल प्लाजा पर भी वाहन को बेहद किनारे से धीमी गति में निकाला गया।बेल्जियम में तैयार यह बॉयलर समुद्री रास्ते से पारादीप पहुंचा था। वहां से विशेष काफिले के जरिए इसे बलरामपुर चीनी मिल ले जाया जा रहा है। अत्यधिक वजन के कारण काफिले की रफ्तार बेहद धीमी है और रोजाना सीमित दूरी तय की जा रही है।सिधौना से गाजीपुर में प्रवेश के बाद काफिला अब बिरनो टोल प्लाजा की ओर बढ़ रहा है। रास्ते में जरूरत के अनुसार अवरोध हटाकर काफिले को आगे बढ़ाया जा रहा है। विशालकाय बॉयलर को देखने के लिए रास्ते भर ग्रामीणों और राहगीरों में कौतूहल बना हुआ है। कई जगह लोग मोबाइल से वीडियो और तस्वीरें बनाते नजर आए।

गाजीपुर के मनुवापुर ओवर ब्रिज के पास इस ट्रक को पार करने के लिए हाईवे की सड़क होने के बावजूद एक वैकल्पिक मार्ग एनएचआई के द्वारा बनाया गया है इतना ही नहीं वहां के आसपास के दुकानों के टीन सेड सहित अन्य अवरोधों को भी हटाने का काम किया जा रहा है आज देर रात तक यह ट्रक बिना टोल प्लाजा पर पहुंचने की उम्मीद है।





Comments