top of page
Search

‼️2027 में होगी सपा की सरकार!..बोले विधायक जयकिशन साहू- जनता को देंगे लिखित प्रण पत्र‼️

alpayuexpress
3 hours ago
2 min read

‼️2027 में होगी सपा की सरकार!..बोले विधायक जयकिशन साहू- जनता को देंगे लिखित प्रण पत्र‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

नवम्बर गुरुवार 26-11-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां 26 नवंबर यानि कि संविधान दिवस जो आज पूरे देश में प्रशासनिक स्तर के साथ ही साथ राजनीतिक दलों के द्वारा भी मनाया जा रहा है और इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में भी संविधान दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संविधान के प्रति देकर उन्हें सम्मानित किया गया इस दौरान गाजीपुर के सदर विधायक जय किशन साहू से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को भीमराव अंबेडकर के द्वारा लिखा हुआ संविधान जब पूरा हो गया तो उसी दिन उन्होंने देश को संविधान समर्पित करने का काम किया जिसे आज पूरे देश के लोग मानने का काम कर रहे हैं। अखिलेश यादव के द्वारा आज 2027 के मद्देनजर चुनावी घोषणा पत्र की घोषणा करेंगे इस पर उन्होंने कहा कि यह समाजवादी पार्टी का प्रण पत्र है जो लोगों का भरोसा है लिखित घोषणा पत्र की बात नहीं है अखिलेश यादव जी एक लिखित घोषणा पत्र उत्तर प्रदेश की जनता को देंगे जिससे उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करेगी और समाजवादी सरकार बनाएगी।

सपा कांग्रेस गठबंधन में इमरान मसूद के बयान को समाजवादी पार्टी निजी बयान बता रही है इस मामले पर उन्होंने कहा कि आप लोग इतना क्यों घबरा रहे हैं इमरान मसूद का काम है बोलना वह बोलते रहें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी हैं जिम्मेदार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हैं वह विचार करें इमरान मसूद के बातों का हम हम उनकी बातों को नहीं मानते।

इमरान मसूद ने कहा है कि कांग्रेस बहुजन समाज पार्टी से भी गठबंधन कर सकती है बसे वह आगे आए इस पर उन्होंने कहा कि पहले वालों का स्पष्ट करें कि वह भाजपा से अनुमति लेने के बाद वह कहां जाएंगे इस पर किसी भी राजनीतिक दल पर बोलने का बात नहीं है हम लोग अपने चुनाव में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि सपा कांग्रेस का गठबंधन का नजारा अभी दिख गया वह आगे चुनाव क्या लड़ेंगे इस पर उन्होंने कहा की जो लोग देश में है बेरोजगारी महंगाई और उनके प्रधानमंत्री 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने की बात बात कहे थे पहले उसे पर जवाब दे फिर दूसरे बातों की चिंता करें 2027 का चुनाव समाजवादी पार्टी को जीतने के बाद जनता खुद ही जवाब दे देगी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page