18 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं!...गाजीपुर में 1.37 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
- alpayuexpress
- 1 day ago
- 2 min read
18 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं!...गाजीपुर में 1.37 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
फरवरी मंगलवार 17-2-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाजीपुर जिले से है जहां पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 12 मार्च 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। जिले में कुल 196 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 1.37 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इस बार परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र के साथ ही साथ अपना एक पहचान पत्र भी लाना अनिवार्य होगा ताकि छात्र-छात्राओं को विषम परिस्थितियों में उनके पहचान पत्र से उनकी पहचान किया जा सके।
इनमें से 29 अति संवेदनशील और 63 संवेदनशील केंद्र घोषित किए गए हैं। हाईस्कूल के लगभग 67 हजार और इंटरमीडिएट के करीब 70 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं संबंधित परीक्षा केंद्रों पर भेज दी गई हैं।
परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिले को 12 जोन में बांटा गया है, जहां 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 8 सचल दल तैनात किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्न पत्रों का वितरण भी किया जा चुका है।
सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी, साथ ही पुलिस बल भी तैनात रहेगा। कंट्रोल रूम और मॉनिटरिंग सेल भी सक्रिय कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के 100 से 200 मीटर के दायरे में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
पेपर की सुरक्षा को लेकर बताया कि सभी विद्यालयों के स्ट्रांग रूम में चार अलमारियां रखी गई है साथ है पिछले वर्ष से बोर्ड के द्वारा रिजर्व प्रश्न पत्र की भी व्यवस्था कराई जा रही है ऐसे में अलग-अलग अलमारी में अलग-अलग प्रश्न पत्र रखे जा चुके हैं और रूम के दरवाजा को भी सील कर दिए गए हैं और सभी विद्यालयों पर निगरानी के लिए पुलिस फोर्स की भी व्यवस्था कर दी गई है।









Comments